नहीं रहे फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर

बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता ऋषि कपूर का को निधन हो गया है। एक दिन पहले ही इरफान खान के निधन से बॉलीवुड में शोक अभी खत्‍म भी नहीं हुआ था कि एक और दिग्‍गज के निधन से पूरा देश सन्‍न रह गया है। अमिताभ बच्‍चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी। बुधवार को ही ऋषि कपूर को मुंबई के एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। वह कैंसर से पीड़ित थे और सांस लेने में भी समस्या हो रही थी। ऋषि पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क से लगभग एक साल के कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे। जानकारी के मुताबिक़ ऋषि कपूर पिछले एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे। नीतू सिंह मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर के साथ खड़ी रहीं।

Leave a Reply