झारखंड से सबसे बड़े अस्पताल रिम्स (RIMS) में 20 साल की एक लड़की की आबरू लूट ली गयी

editor_jharkhand
0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second

झारखंड से सबसे बड़े अस्पताल रिम्स (RIMS) में जहां चप्पे-चप्पे पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं, उसी रिम्स (RIMS) में 20 साल की एक लड़की की आबरू लूट ली गयी। इल्जाम है कि SAP के एक जवान ने यह महापाप किया है। उस जवान का नाम संतोष कुमार बारला बताया गया। वह रिम्स (RIMS) की सुरक्षा में तैनात था। वारदात को बीते गुरुवार रात करीब 10 से 11 बजे की अंजाम दिया गया। पीड़िता ने रांची के बरियातू थाना में संदेही गुनगहार संतोष कुमार बारला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता के फर्दबयान के अनुसार वह चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। बीते 13 जनवरी को अपने प्रेमी का इलाज कराने के वास्ते वह रांची के रिम्स आयी थी। 16 जनवरी की रात करीब दस बजे पीड़िता और उसका प्रेमी टिकट काउंटर के पास आराम कर रहे थे। उस वक्त पीड़िता थकी हुई थी, इस चलते प्रेमी उसका पैर दबा रहा था। इस दौरान पीड़िता का कपड़ा थोड़ा सरक गया था। तभी पुलिस के जवान वहां पहुंचे और पूछे कि यहां क्या कर रहे हो? तब पीड़िता ने कहा कि मेरा पैर दर्द दे रहा है इसलिए मेरा प्रेमी मेरा पैर दबा रहा है। तभी एक जवान पूछताछ के लिये अपने साथ चलने को कहा। इस पर पीड़िता के प्रेमी ने कहा कि जो पूछताछ करना है यहीं किजिये सर। पर जवान नहीं माना और लड़की को साथ लेकर चला गया। वह लड़की को अकेले अपने साथ लिफ्ट से छत पर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। अपनी हवस मिटाने के बाद जवान ने लड़की के धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताओगी तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। मेरे पास तुम्हारा फोटो भी है। इस डर से पीड़िता ने रात में किसी को यह बात नहीं बतायी। वही इस घटना के होने के बाद रिम्स प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है और अपनी सुरक्षा को बढ़ाने के लिए सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने वाला है|

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रांची में छीनतई गिरोह का पर्दाफाश किया गया

राजधानी रांची में छीनतई गिरोह का पर्दाफाश किया गया है| राजधानी रांची सिटी एसपी ने संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि […]