हैदराबाद से प्रवासी मजदूरों को लेकर हटिया रेलवे स्टेशन पहुंची विशेष ट्रेन

रांची- लगभग 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर विशेष ट्रेन हैदराबाद से चल कर हटिया रेलवे देर रात 11.20 बजे पहुँची। सभी मजदूरों को हेल्थ स्क्रीनिंग करने के उपरांत बसों से उनके गंतव्य स्थल के लिए किया जाएगा।

Continue Readingहैदराबाद से प्रवासी मजदूरों को लेकर हटिया रेलवे स्टेशन पहुंची विशेष ट्रेन

मुख्यमंत्री ने हटिया रेलवे स्टेशन में की गई व्यवस्था का निरीक्षण किया

हैदराबाद से लगभग 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर विशेष ट्रेन आज देर रात रांची के हटिया स्टेशन पर पहुंचेगी। इन मजदूरों के लिए स्टेशन पर की गई व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने रेलवे स्टेशन में प्रवासी मजदूरों के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे लगातार इसका निरीक्षण करते रहें ताकि किसी प्रकार की कमी नहीं रह जाए।

Continue Readingमुख्यमंत्री ने हटिया रेलवे स्टेशन में की गई व्यवस्था का निरीक्षण किया

मोदी सरकार ने दो हफ्तों के लिए बढ़ाया लॉकडाउन, 17 मई तक रहेगा जारी

देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। जिसकी अधिसूचना गृह मंत्रालय भारत सरकार के तरफ़ से जारी कर दी गयी है।

Continue Readingमोदी सरकार ने दो हफ्तों के लिए बढ़ाया लॉकडाउन, 17 मई तक रहेगा जारी

रिम्स के माईक्रोबायोलॉजी विभाग को 4 दिन के लिए बंद किया गया

रिम्स का लैब टेक्नीशियन का कोरोना संक्रमित होने के बाद रिम्स के माईक्रोबायोलॉजी विभाग को 4 दिन तक बंद किया गया है। लैब टेक्नीशियन के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद आईसीएमआर ने विभाग को बंद करने का निर्देश दिया है। फिलहाल 4 दिनों तक रिम्स के बजाए इटकी के टीवी सेंटर में जांच किया जायेगा।

Continue Readingरिम्स के माईक्रोबायोलॉजी विभाग को 4 दिन के लिए बंद किया गया

स्पेशल ट्रेन से आनेवाले सभी प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक बस से पहुंचाएगी सरकार

प्रवासी मजदूरों को झारखण्ड लाने के संबंध में हटिया रेलवे स्टेशन में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परिवहन सचिव के रवि कुमार, उपायुक्त रांची राय महिमापत रे, एसएसपी अनीस गुप्ता, एस पी सिटी सौरभ, एस पी ट्रैफिक अजित पीटर डुंगडुंग, जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार एडिशनल डीआरएम (ADRM) अजित सिंह यादव, रेलवे पी आर ओ (CPRO) नीरज कुमार, सीनियर डी सी एम अवनीश, रेलवे सुरक्षा बल के कमांडेंट प्रशांत सिंह तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Continue Readingस्पेशल ट्रेन से आनेवाले सभी प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक बस से पहुंचाएगी सरकार

मजदूर दिवस पर सरकार का बड़ा तोहफ़ा, तेलंगान से झारखंड के लिए खुली पहली ट्रेन

आज तेलंगाना के लिंगमपल्ली से झारखंड के हटिया के लिए एक ट्रेन 1200 प्रवासियों को लेकर खुली है। समाचार एजेंसी पीटीआई से आरपीएफ़ के डीजी ने बताया कि इस ट्रेन में 24 कोच हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स से रेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स के डीजी अरुण कुमार ने कहा है, ''24 कोचों वाली ट्रेन 1200 प्रवासियों को लेकर झारखंड के हटिया के लिए निकली है और ट्रेन खोलने को लेकर आज फ़ैसला होगा।''

Continue Readingमजदूर दिवस पर सरकार का बड़ा तोहफ़ा, तेलंगान से झारखंड के लिए खुली पहली ट्रेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पलामू एवं कोल्हान के माननीय सांसदों एवं विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की

जो आ रहें हैं उन्हें गले लगाएंगे और स्वस्थ भी बनाएंगे। विभिन्न राज्यों में फंसे छात्रों और प्रवासी श्रमिकों को अब राज्य सरकार झारखण्ड वापस लाएगी। इस निमित्त तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह है, आप सुझाव दें ताकि फंसे लोगों को वापस लाया जा सके। सरकार ने इसके लिए नोडल पदाधिकारियों को नियुक्त किया है।

Continue Readingमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पलामू एवं कोल्हान के माननीय सांसदों एवं विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की

मुख्यंमत्री दीदी किचन योजना के तहत कार्य कर रहे 6,928 दीदी किचन

राज्य सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कड़े कदम उठा रही है। इसके साथ ही सरकार इस ओर भी अपने सारे संसाधनों का इस्तेमाल कर रही है कि पूरे राज्य में जारी लॉक डाउन की वजह से गरीब लोगों के सामने खाने की समस्या उत्पन्न न हो। इस हेतु खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा लोगों तक विभिन्न योजनाओं के तहत राशन एवं खाना पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है।

Continue Readingमुख्यंमत्री दीदी किचन योजना के तहत कार्य कर रहे 6,928 दीदी किचन

झारखंड में रांची को रेड जोन में, नौ अन्य जिलों को ऑरेंज जोन में रखा गया

स्वास्थ्य विभाग के सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों के रेड, ऑरेंज एवं ग्रीन जोन जारी किए गए हैं। झारखंड में रांची को रेड जोन में रखा गया है, वहीं नौ अन्य जिलों को ऑरेंज जोन में रखा गया है। इसके साथ ही बाकी सारे जिले ग्रीन जोन में है।

Continue Readingझारखंड में रांची को रेड जोन में, नौ अन्य जिलों को ऑरेंज जोन में रखा गया

देवघर उपायुक्त ने सारवां प्रखण्ड के गम्हरिया गांव का निरीक्षण किया

उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा सारवा प्रखण्ड के गम्हरियां गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों से बात-चीत कर मिल रही सुविधाओं की वास्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान गम्हरिया गांव में रहने वाले सभी परिवारों के बीच राशन कीट, मास्क, सेनेटाइजर का वितरण किया गया।

Continue Readingदेवघर उपायुक्त ने सारवां प्रखण्ड के गम्हरिया गांव का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने संताल परगना के सांसदों और विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की

मुख्यमंत्री ने संताल परगना के सांसद एवं विधायकों से उनके क्षेत्रों में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के नियंत्रण के उपायों पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने संताल परगना के सांसदों एवं विधायकों से कहा कि सभी जनप्रतिनिधि इस बात का ध्यान रखें कि उनके क्षेत्रों में लॉकडाउन सख्ती से लागू हो।

Continue Readingमुख्यमंत्री ने संताल परगना के सांसदों और विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की

झारखण्ड सरकार राज्य के बाहर फंसे सभी झारखंडवासियों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध

राज्य सरकार देश में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉक डाउन की वजह से झारखंड राज्य से बाहर फंसे सभी झारखंडवासियों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। श्रम विभाग द्वारा जारी किए गए टॉल फ्री नम्बर्स पर अबतक 33,155 कॉल्स प्राप्त हुए हैं, जिसमें राज्य के बाहर 9,50,539 लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है।

Continue Readingझारखण्ड सरकार राज्य के बाहर फंसे सभी झारखंडवासियों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध

End of content

No more pages to load