रांची में अब कोरोना के 12 एक्टिव केस, स्थिति ऐसी रही तो रेड जोन से बाहर हो सकता है रांची
रांची में 2 और कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद जिला में अब 12 ही एक्टिव केस रह गए हैं। अब तक रांची जिले में कुल कोरोना संक्रमण के अब तक 105 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 91 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

