मंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड चालक एवं परिवहन सुरक्षा अभियान का किया शुभारंभ

admin

मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न आपातकाल में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हमें इस से लड़ना है और जीना है। उन्होंने कहा कि वाहन मालिकों, चालको एवं आम लोगों तक कोविड-19 से बचाव की जानकारी पहुंचाने के लिए झारखंड राज्य परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा जारी मार्गदर्शिका में बताया गया है कि लोगों से फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें, हाथ हमेशा धोते रहें, मास्क का इस्तेमाल करें और वाहन को सैनिटाइज करते रहे।

कोविड-19 संक्रमण से संबंधित मरीजों की जांच बढ़ाने का निरंतर हो रहा है प्रयास

admin

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग विभाग के सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि आज दोपहर तक राज्य में कोरोनावायरस संक्रमित पॉजिटिव मरीजों की संख्या 125 है। इन 125 पॉजिटिव मामलों में 34 मरीजों की रिकवरी भी हो चुकी है। राज्य में अब भी 89 पॉजिटिव केस सक्रिय हैं।