“पाक संघर्ष के दौरान कोई व्यापार समझौता या मध्यस्थता का प्रस्ताव नहीं”: पीएम मोदी ने ट्रंप से कहा

भारत ने जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों पर पाकिस्तान के अवैध कब्जे के मुद्दे को सुलझाने के लिए कभी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की मांग नहीं की है, और न ही इसे कभी स्वीकार…

Continue Reading“पाक संघर्ष के दौरान कोई व्यापार समझौता या मध्यस्थता का प्रस्ताव नहीं”: पीएम मोदी ने ट्रंप से कहा

“आपको मजबूर नहीं कर सकता…”: बांग्लादेश के यूनुस की पीएम मोदी से शेख हसीना को लेकर बातचीत

बांग्लादेश के अंतरिम नेता, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने पूर्व प्रधान मंत्री शेख हसीना के भारतीय धरती से दिए गए सार्वजनिक बयानों पर नाराजगी जताई है. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने व्यक्तिगत…

Continue Reading“आपको मजबूर नहीं कर सकता…”: बांग्लादेश के यूनुस की पीएम मोदी से शेख हसीना को लेकर बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार में 11 वर्षों का सफर तय कर लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार में 11 वर्षों का सफर तय कर लिया है। इस दौरान सरकार ने कई सारी उपलब्धियां हासिल की है।प्रदेश कार्यालय में आयोजित…

Continue Readingप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार में 11 वर्षों का सफर तय कर लिया

**बेंगलुरु भगदड़ में बेटे की मौत, असहाय पिता ने की मार्मिक अपील** **बेंगलुरु:** 

बेंगलुरु में कल हुई भगदड़ में अपने बेटे को खोने वाला एक व्यक्ति कल पूरी तरह से टूट गया था, उसने अधिकारियों से अपने बेटे के शव को बिना पोस्टमार्टम…

Continue Reading**बेंगलुरु भगदड़ में बेटे की मौत, असहाय पिता ने की मार्मिक अपील** **बेंगलुरु:** 

प्रधानमंत्री ने आयुष्मान योजना के तहत हर गरीब को पांच लाख तक मुफ्त स्वास्थ्य वीमा योजना शुरुआत की

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना के तहत हर गरीब को…

Continue Readingप्रधानमंत्री ने आयुष्मान योजना के तहत हर गरीब को पांच लाख तक मुफ्त स्वास्थ्य वीमा योजना शुरुआत की

पाकिस्तान ने भारत से की इंद्र जल संधि निलंबन के फैसले पर पुनर्विचार की अपील, मोदी सरकार का कड़ा रुख

पाकिस्तान ने भारत को पत्र लिखकर इंद्र जल संधि (Indus Waters Treaty) के निलंबन के फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने नई दिल्ली को पत्र भेजकर भारत से संधि के तहत अपनी ओर बहने वाली नदियों के जल प्रवाह को फिर से शुरू करने का अनुरोध किया है। बता दें कि 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता में हुई यह जल बंटवारा संधि पिछले छह दशक से लागू है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 नागरिकों की जान गई थी, के बाद भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए इस संधि को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। "पानी और खून साथ नहीं बह सकते" — पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपने संबोधन में साफ शब्दों में कहा, “पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते। आतंक और बातचीत साथ नहीं हो सकते। आतंक और व्यापार भी एक साथ नहीं चल सकते।” भारत का कहना है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद के लिए अपना समर्थन पूरी तरह और विश्वसनीय तरीके से समाप्त नहीं करता, तब तक इस संधि को बहाल नहीं किया जाएगा। भारत ने अपनाई तीन-स्तरीय रणनीति सरकार ने अब तीन-स्तरीय रणनीति (शॉर्ट-टर्म, मिड-टर्म और लॉन्ग-टर्म) तैयार की है ताकि पाकिस्तान की ओर जाने वाले जल प्रवाह को पूरी तरह रोका जा सके। जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि “एक भी बूंद पानी भारत की सीमा से बाहर नहीं जाने दी जाएगी, उसका पूरा उपयोग देश में ही होगा।” इसी के तहत, रुके हुए हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने की तैयारी भी शुरू हो गई है। पाकिस्तान ने दी आंतरिक संकट की चेतावनी पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने अपने पत्र में चेताया है कि संधि का निलंबन उसके देश में जल संकट और गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। लेकिन भारत ने इसे खारिज करते हुए पाकिस्तान पर राज्य प्रायोजित आतंकवाद को लगातार बढ़ावा देने का आरोप लगाया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा, “इंद्र जल संधि मित्रता और सद्भाव पर आधारित थी। लेकिन पाकिस्तान ने दशकों से आतंकवाद को समर्थन देकर इन मूल्यों को रौंदा है।” संधि के तहत पानी का बंटवारा 1960 की इस संधि के तहत इंडस, झेलम और चिनाब — पाकिस्तान को सतलज, ब्यास और रावी — भारत को आवंटित की गई थीं। कुल जल प्रवाह में से लगभग 30% पानी भारत और 70% पाकिस्तान को मिलता था। अब संधि के निलंबन के बाद भारत इस जल का उपयोग अपने प्रोजेक्ट्स और किसानों के हित में करने की योजना बना रहा है। शीर्षस्तरीय बैठकें जारी संधि निलंबन के बाद से गृह मंत्री अमित शाह, जल शक्ति मंत्री पाटिल, ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अफसरों की दो अहम बैठकें हो चुकी हैं। इस सप्ताह एक और उच्चस्तरीय बैठक होने की संभावना है, जिसमें आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा।

Continue Readingपाकिस्तान ने भारत से की इंद्र जल संधि निलंबन के फैसले पर पुनर्विचार की अपील, मोदी सरकार का कड़ा रुख

ऑपरेशन सिंदूर के सफलता को लेकर भारतीय सेवा के सम्मान में तिरंगा यात्रा

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के द्वारा किए गए करना हरकत के जवाब को लेकर भूतपूर्व सैनिक और…

Continue Readingऑपरेशन सिंदूर के सफलता को लेकर भारतीय सेवा के सम्मान में तिरंगा यात्रा

पहाड़ी मंदिर मे भी युवाओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा की, और भारतीय सेना की रक्षा के लिए प्रार्थना किया

भारतीय सेना अद्भुत शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए दुश्मन देश को करारा जवाब दे रही है। इधर, अपनी सेना की सलामती और उन्हें और अधिक शक्ति देने की…

Continue Readingपहाड़ी मंदिर मे भी युवाओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा की, और भारतीय सेना की रक्षा के लिए प्रार्थना किया

भारत ने पाकिस्तान के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया

भारत ने पाकिस्तान के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि बीती रात हुए हमलों में भारतीय सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। शनिवार सुबह एक विशेष प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय, भारतीय सेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने साझा तौर पर मीडिया को हालात की जानकारी दी। अधिकारियों ने पाकिस्तान की कार्रवाई को "उकसावे वाली" बताया, लेकिन कहा कि भारतीय सेनाओं ने "शांत, संतुलित और प्रभावशाली" जवाब दिया है। पाकिस्तान की भ्रामक जानकारी पर हमलाविदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान का दावा "झूठ का पुलिंदा" है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय एयरबेस, एयर डिफेंस सिस्टम और अन्य महत्वपूर्ण सैन्य ढांचे को बड़े नुकसान पहुंचाने की झूठी खबरें फैलाईं। मिस्री ने बताया कि कुछ ठिकानों पर मामूली नुकसान और कुछ सैन्यकर्मियों के घायल होने की पुष्टि हुई है, लेकिन अधिकतर स्थानों पर हालात सामान्य कर लिए गए हैं। पाकिस्तानी हमले और भारतीय जवाबी कार्रवाईसेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने जानकारी दी कि पाकिस्तान ने बीती रात 1:40 बजे पंजाब के एयरबेस समेत देशभर के 26 स्थानों को ड्रोन, मिसाइल, लोइटर म्यूनिशन और एयरस्ट्राइक से निशाना बनाया। इनमें उधमपुर, पठानकोट, बठिंडा, भुज और आदमपुर एयरबेस शामिल थे। भारत ने अधिकतर खतरों को इंटरसेप्ट कर लिया और कई ड्रोन व मिसाइल हमले विफल कर दिए। उन्होंने visuals दिखाते हुए कहा कि सिरसा और सूरतगढ़ जैसे एयरबेस पूरी तरह से ऑपरेशनल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने बरामुला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, जम्मू, पठानकोट, भुज और जैसलमेर में हथियारबंद ड्रोन के जरिए भारतीय एयरस्पेस में घुसपैठ की कोशिश की थी, जिन्हें भारतीय वायुसेना ने रडार-गाइडेड इंटरसेप्ट और अन्य तकनीकों से जवाब दिया। पाकिस्तान ने स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल तक निशाना बनाए, जो अंतरराष्ट्रीय नियमों का घोर उल्लंघन है। भ्रामक प्रचार का जवाबविंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान की उस दुष्प्रचार मुहिम को सिरे से नकारा, जिसमें भारतीय S-400 मिसाइल सिस्टम को नष्ट करने और एयरफील्ड्स को तबाह करने के दावे किए गए। उन्होंने कहा,"पाकिस्तान की इन झूठी खबरों को हम पूरी तरह खारिज करते हैं। हमारे एयरबेस और डिफेंस सिस्टम पूरी तरह ऑपरेशनल हैं।" पाकिस्तान में धमाकेशनिवार तड़के पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर भी जबरदस्त धमाके हुए। खासकर इस्लामाबाद के पास एक अहम सैन्य बेस में विस्फोट के बाद पाकिस्तान सरकार ने अपने हवाई क्षेत्र को सिविल और कमर्शियल उड़ानों के लिए बंद कर दिया। ऑपरेशन 'सिंदूर' में भारत का पलटवारभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत शनिवार सुबह पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर सटीक एयरस्ट्राइक की। इसमें पाकिस्तान के रफीकी, मुरिद, चकलाला और रहीम यार खान के सैन्य बेस, साथ ही सियालकोट और पस्रूर के रडार स्टेशन शामिल थे। कर्नल कुरैशी ने कहा कि इन हमलों में केवल सैन्य टारगेट को ही निशाना बनाया गया, ताकि आम नागरिकों को नुकसान न हो। भारत ने साफ किया कि पाकिस्तान की झूठी खबरों से न तो हकीकत बदली है, न ही भारत की सैन्य ताकत। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और देश सुरक्षित है।

Continue Readingभारत ने पाकिस्तान के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया

ऑपरेशन सिंदूर लाइव अपडेट्स: BSF ने जम्मू-कश्मीर के सांबा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, 7 आतंकवादी ढेर

पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार सुबह कुपवाड़ा और उरी समेत LoC के कई इलाकों में फिर गोलीबारी शुरू कर दी। यह तब हुआ जब गुरुवार रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान की…

Continue Readingऑपरेशन सिंदूर लाइव अपडेट्स: BSF ने जम्मू-कश्मीर के सांबा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, 7 आतंकवादी ढेर

24 मिसाइल, 9 आतंकी कैंप, 70 ढेर: 25 मिनट में भारत ने बरपाया कहर

सिर्फ 25 मिनट में भारत ने 24 मिसाइलें दागकर पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस कार्रवाई में करीब 70 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। भारतीय थलसेना,…

Continue Reading24 मिसाइल, 9 आतंकी कैंप, 70 ढेर: 25 मिनट में भारत ने बरपाया कहर

“ऐसी भाषा…” – प्रधानमंत्री के ‘मुस्लिम पंचर बनाते हैं’ वाले बयान पर विपक्ष का तीखा पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुसलमान युवाओं को लेकर दिए गए बयान – जिसमें उन्होंने कहा कि अगर वक्फ संपत्तियों का ईमानदारी से उपयोग होता तो मुस्लिम युवाओं को रोज़गार के…

Continue Reading“ऐसी भाषा…” – प्रधानमंत्री के ‘मुस्लिम पंचर बनाते हैं’ वाले बयान पर विपक्ष का तीखा पलटवार

End of content

No more pages to load