MG Windsor EV Pro भारत में हुई लॉन्च, डीलरशिप तक पहुँची पहली खेप

JSW MG Motor India ने हाल ही में भारतीय बाजार में Windsor EV Pro लॉन्च कर दी है। इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो BaaS (बैटरी ऐज़ ए सर्विस) ऑप्शन के साथ आती है। यह देश में पहले से बिक रही Windsor EV का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें बड़ी बैटरी और कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। लॉन्च के बाद अब इस कार की पहली खेप डीलरशिप्स पर पहुँचना शुरू हो गई है। 📌 बैटरी और परफॉर्मेंस नई Windsor EV Pro में अब 52.9 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जो सिंगल चार्ज पर 449 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है। वहीं, स्टैंडर्ड वर्जन की 38 kWh बैटरी सिंगल चार्ज में 332 किलोमीटर की रेंज देती थी। पावर की बात करें तो इसमें वही 136 hp पावर और 200 Nm टॉर्क वाला इलेक्ट्रिक मोटर लगा है, जो फ्रंट व्हील्स को पावर देता है। 📌 डिज़ाइन और नए फीचर्स डिज़ाइन में ज़्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन कुछ कॉस्मेटिक अपडेट ज़रूर मिले हैं। नई डिजाइन वाले 18-इंच अलॉय व्हील्स। टेलगेट पर ADAS बैज। साथ ही, अब इसमें नए कलर ऑप्शन भी जोड़े गए हैं — Celadon Blue, Aurora Silver, और Glaze Red। कैबिन के अंदर भी बदलाव देखने को मिला है। पहले जहां कार में ब्लैक अपहोल्स्ट्री मिलती थी, अब इसमें लाइटर इंटीरियर थीम दी गई है। नई Windsor EV Pro में अब पावर्ड टेलगेट और लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें ट्रैफिक जाम असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और कई एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी शामिल हैं। 📌 V2L और V2V टेक्नोलॉजी इस इलेक्ट्रिक SUV में V2L (Vehicle-to-Load) और V2V (Vehicle-to-Vehicle) फीचर भी दिया गया है। V2L की मदद से आप गाड़ी की बैटरी से दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस चला सकते हैं। जबकि V2V के जरिए दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को भी चार्ज किया जा सकता है|

Continue ReadingMG Windsor EV Pro भारत में हुई लॉन्च, डीलरशिप तक पहुँची पहली खेप

KTM ने बढ़ाई अपनी बाइक्स की कीमतें, RC 200, 250 Duke, 390 Duke समेत कई मॉडल महंगे

KTM इंडिया ने अपनी बाइक्स की कीमतों में इजाफ़ा कर दिया है। अब KTM की बाइक्स पर ₹1,000 से लेकर ₹12,000 तक का प्राइस हाइकदेखने को मिलेगा। बढ़ती इनपुट कॉस्ट और महंगाई को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह कदम उठाया है। अन्य ब्रांड्स की तरह KTM ने भी अपनी प्राइस लिस्ट में बदलाव किया है। 📌 किस बाइक पर कितना बढ़ा दाम? KTM 390 Duke की कीमत में ₹1,000 की मामूली बढ़ोतरी हुई है। अब इसकी नई कीमत ₹2.96 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही कंपनी ने इस बाइक की कीमत ₹18,000 घटाई थी, जिससे इसकी कीमत ₹3.13 लाख से ₹2.95 लाखहो गई थी। KTM 250 Duke और RC 390 की कीमत में ₹5,000 का इजाफ़ा हुआ है। 250 Duke अब ₹2.30 लाख (एक्स-शोरूम) में मिलेगी। वहीं, RC 390 की कीमत ₹3.23 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है। इन दोनों बाइक्स का मुकाबला भारतीय बाज़ार में Bajaj Pulsar N250, Hero Xtreme 250R, और Suzuki Gixxer 250 जैसे मॉडलों से है। KTM RC 200 पर सबसे ज्यादा ₹12,000 का इजाफ़ा हुआ है। अब इसकी नई कीमत ₹2.33 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है, जो पहले ₹2.21 लाख थी। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hero Karizma XMR, Bajaj Pulsar RS 200, Suzuki SF 250, और Yamaha R15 V4 जैसी बाइक्स से है। 📌 क्यों बढ़ाई गई कीमतें? कंपनी ने बताया कि बढ़ती इनपुट लागत और महंगाई की वजह से कीमतें एडजस्ट करना ज़रूरी हो गया था। इस वजह से अलग-अलग मॉडल्स की कीमतों में बदलाव किया गया है।

Continue ReadingKTM ने बढ़ाई अपनी बाइक्स की कीमतें, RC 200, 250 Duke, 390 Duke समेत कई मॉडल महंगे

JMM पार्टी के सुप्रियो भट्टाचार्य के द्वारा संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

राजधानी रांची के हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी कैंप कार्यालय में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के द्वारा संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया गया | इस…

Continue ReadingJMM पार्टी के सुप्रियो भट्टाचार्य के द्वारा संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

16 हुए वित्त आयोग की टीम 28 को झारखंड आ रही

16 हुए वित्त आयोग की टीम 28 को झारखंड आ रही है | इस संबंध में आयोग ने चार मुख्य बिंदुओं पर झारखंड के अधिकारियों और सरकार के लोगों से…

Continue Reading16 हुए वित्त आयोग की टीम 28 को झारखंड आ रही

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज गुजरात के भुज एयर फोर्स स्टेशन का दौरा किया

 यह दौरा हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुई भारत की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद हुआ, जिसमें पाकिस्तान के कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों और आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया गया। पाकिस्तान ने भुज एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे, लेकिन भारतीय वायुसेना की मजबूत एयर डिफेंस प्रणाली ने सभी हमलों को हवा में ही नाकाम कर दिया, जिससे ज़मीन पर कोई नुक़सान नहीं हुआ। राजनाथ सिंह ने इससे पहले जम्मू-कश्मीर का भी दौरा किया था, जहाँ उन्होंने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

Continue Readingरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज गुजरात के भुज एयर फोर्स स्टेशन का दौरा किया

Hero MotoCorp जुलाई 2025 में लॉन्च करेगी दो किफायती इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, EV सेगमेंट में बढ़ाएगी पकड़

हीरो मोटोकॉर्प जल्द ही अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो का विस्तार करने जा रही है। हाल ही में कंपनी की शेयरहोल्डर्स अर्निंग्स कॉन्फ्रेंस कॉलमें सीनियर मैनेजमेंट ने जानकारी दी कि जुलाई 2025 में कंपनी दो नए किफायती इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि फिलहाल इन नए मॉडलों की रेंज, बैटरी और अन्य तकनीकी जानकारियां साझा नहीं की गई हैं, लेकिन माना जा रहा है कि ये दोनों मॉडल Vida V1 से नीचे की प्राइस रेंज में होंगे। इसका मकसद भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना है, जो अभी 4 प्रतिशत है। FY2024 में जहां कंपनी की हिस्सेदारी 2% थी, वहीं FY2025 में इसे दोगुना कर 4% तक पहुंचाया गया। हीरो का मानना है कि किफायती EV विकल्पों और बेहतर प्रोडक्शन स्केल के ज़रिए इस ग्रोथ को और आगे बढ़ाया जा सकता है। Vida V2 रेंज बनी ग्रोथ का आधार दिसंबर 2024 में हीरो मोटोकॉर्प ने Vida V2 रेंज लॉन्च की थी, जो कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 का एडवांस वर्ज़न है। इसमें Vida V2 Lite, V2 Plus और V2 Pro वेरिएंट शामिल हैं।Vida V2 Lite सबसे किफायती मॉडल है, जिसमें 2.2kWh बैटरी पैक दिया गया है और कंपनी के मुताबिक इसकी IDC रेंज 94 किलोमीटर है। FY2025 में हीरो मोटोकॉर्प ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस दर्ज की, जहां कंपनी ने 48,673 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री की। FY2024 में यह आंकड़ा 17,720 यूनिट्स था, यानी 175% की सालाना ग्रोथ। मार्च 2025 कंपनी के लिए EV बिक्री का सबसे अच्छा महीना साबित हुआ, जिसमें 7,982 यूनिट्स बिकीं। इससे पहले अक्टूबर 2024 में 7,350 यूनिट्स और नवंबर 2024 में 7,344 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। देशभर में बढ़ रहा Vida नेटवर्क और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…

Continue ReadingHero MotoCorp जुलाई 2025 में लॉन्च करेगी दो किफायती इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, EV सेगमेंट में बढ़ाएगी पकड़

Realme GT 7 और Realme GT 7T की कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, 27 मई को होगी ग्लोबल लॉन्चिंग

Realme अपनी GT सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन्स Realme GT 7 और Realme GT 7T को 27 मई को ग्लोबल मार्केट और भारत में लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इन दोनों फोन्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। कंपनी लगातार अपने सोशल मीडिया चैनल्स के ज़रिए GT सीरीज़ की जानकारी शेयर कर रही है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। Realme GT 7T में MediaTek Dimensity 8400 Max प्रोसेसर मिलेगा, जबकि GT 7 में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट की पुष्टि हो चुकी है। संभावित कीमतें और स्पेसिफिकेशन एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोप में Realme GT 7T की कीमत EUR 699 (लगभग ₹67,000) रखी जाएगी, जिसमें 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं Realme GT 7 की कीमत EUR 799 (लगभग ₹77,000) हो सकती है। दोनों फोन्स Android 15 बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करेंगे और इनमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा, Realme ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि GT 7 सीरीज़ में 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। ये स्मार्टफोन्स IceSense Blue और IceSense Black कलर ऑप्शन में आएंगे। Realme GT 7T के फीचर्स (लीक) डिस्प्ले: 6.8-इंच 1.5K LTPS AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 6,000 निट्स पीक ब्राइटनेस प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8400 Max कैमरा: 50MP Sony IMX896 प्राइमरी सेंसर + 8MP अल्ट्रा-वाइड, 32MP सेल्फी कैमरा…

Continue ReadingRealme GT 7 और Realme GT 7T की कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, 27 मई को होगी ग्लोबल लॉन्चिंग

पेसा कानून पर एक वृहद चर्चा और लोगों से मिले सुझाव के आधार पर ड्राफ्ट तैयार

पेसा कानून पर एक वृहद चर्चा और लोगों से मिले सुझाव के आधार पर ड्राफ्ट तैयार करने के लिए रांची में कार्यशाला का आयोजन किया गया| कार्यशाला में पंचायती राज…

Continue Readingपेसा कानून पर एक वृहद चर्चा और लोगों से मिले सुझाव के आधार पर ड्राफ्ट तैयार

अब प्रदेश में खुदरा शराब की बिक्री निजी हाथों में होगी

विगत गुरुवार को राजधानी रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में मंत्री परिषद की बैठक के उपरांत झारखंड उत्पाद नियमावली 2025 को स्वीकृति प्रदान की गई| अब प्रदेश में खुदरा शराब की…

Continue Readingअब प्रदेश में खुदरा शराब की बिक्री निजी हाथों में होगी

पाकिस्तान ने भारत से की इंद्र जल संधि निलंबन के फैसले पर पुनर्विचार की अपील, मोदी सरकार का कड़ा रुख

पाकिस्तान ने भारत को पत्र लिखकर इंद्र जल संधि (Indus Waters Treaty) के निलंबन के फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने नई दिल्ली को पत्र भेजकर भारत से संधि के तहत अपनी ओर बहने वाली नदियों के जल प्रवाह को फिर से शुरू करने का अनुरोध किया है। बता दें कि 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता में हुई यह जल बंटवारा संधि पिछले छह दशक से लागू है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 नागरिकों की जान गई थी, के बाद भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए इस संधि को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। "पानी और खून साथ नहीं बह सकते" — पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपने संबोधन में साफ शब्दों में कहा, “पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते। आतंक और बातचीत साथ नहीं हो सकते। आतंक और व्यापार भी एक साथ नहीं चल सकते।” भारत का कहना है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद के लिए अपना समर्थन पूरी तरह और विश्वसनीय तरीके से समाप्त नहीं करता, तब तक इस संधि को बहाल नहीं किया जाएगा। भारत ने अपनाई तीन-स्तरीय रणनीति सरकार ने अब तीन-स्तरीय रणनीति (शॉर्ट-टर्म, मिड-टर्म और लॉन्ग-टर्म) तैयार की है ताकि पाकिस्तान की ओर जाने वाले जल प्रवाह को पूरी तरह रोका जा सके। जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि “एक भी बूंद पानी भारत की सीमा से बाहर नहीं जाने दी जाएगी, उसका पूरा उपयोग देश में ही होगा।” इसी के तहत, रुके हुए हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने की तैयारी भी शुरू हो गई है। पाकिस्तान ने दी आंतरिक संकट की चेतावनी पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने अपने पत्र में चेताया है कि संधि का निलंबन उसके देश में जल संकट और गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। लेकिन भारत ने इसे खारिज करते हुए पाकिस्तान पर राज्य प्रायोजित आतंकवाद को लगातार बढ़ावा देने का आरोप लगाया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा, “इंद्र जल संधि मित्रता और सद्भाव पर आधारित थी। लेकिन पाकिस्तान ने दशकों से आतंकवाद को समर्थन देकर इन मूल्यों को रौंदा है।” संधि के तहत पानी का बंटवारा 1960 की इस संधि के तहत इंडस, झेलम और चिनाब — पाकिस्तान को सतलज, ब्यास और रावी — भारत को आवंटित की गई थीं। कुल जल प्रवाह में से लगभग 30% पानी भारत और 70% पाकिस्तान को मिलता था। अब संधि के निलंबन के बाद भारत इस जल का उपयोग अपने प्रोजेक्ट्स और किसानों के हित में करने की योजना बना रहा है। शीर्षस्तरीय बैठकें जारी संधि निलंबन के बाद से गृह मंत्री अमित शाह, जल शक्ति मंत्री पाटिल, ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अफसरों की दो अहम बैठकें हो चुकी हैं। इस सप्ताह एक और उच्चस्तरीय बैठक होने की संभावना है, जिसमें आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा।

Continue Readingपाकिस्तान ने भारत से की इंद्र जल संधि निलंबन के फैसले पर पुनर्विचार की अपील, मोदी सरकार का कड़ा रुख

झारखंड राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की 91वीं त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया

प्रोजेक्ट भवन, रांची में झारखंड राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की 91वीं त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में झारखंड सरकार के माननीय वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कृषि…

Continue Readingझारखंड राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की 91वीं त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया

iQOO Neo 10 के डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स लॉन्च से पहले हुए कन्फर्म, 26 मई को भारत में होगा लॉन्च

iQOO Neo 10 इस महीने के अंत में भारतीय बाज़ार में दस्तक देने जा रहा है। कंपनी पहले ही इसके डिज़ाइन और कलर ऑप्शंस से पर्दा उठा चुकी है। अब इसके डिस्प्ले और कैमरा स्पेसिफिकेशन भी ऑफिशियली कन्फर्म कर दिए गए हैं। भारत में आने वाला iQOO Neo 10 वेरिएंट चीन में नवंबर 2024 में लॉन्च हुए मॉडल से थोड़ा अलग होगा। 📱 डिस्प्ले की डिटेल्स iQOO Neo 10 में AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 1.5K रेज़ॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। हालांकि, स्क्रीन का साइज अब तक ऑफिशियली नहीं बताया गया है। 📸 कैमरा सेटअप भारत में लॉन्च होने वाले वेरिएंट में मिलेगा — 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा ध्यान देने वाली बात है कि चीनी वर्जन में सिर्फ 16MP का फ्रंट कैमरा था। ⚙️ प्रोसेसर और गेमिंग परफॉर्मेंस iQOO ने पहले ही कन्फर्म किया है कि इस फोन में Snapdragon 8s Gen 4 SoC और Q1 गेमिंग चिपसेट मिलेगा। AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में यह फोन 24.2 लाख पॉइंट्स से ज़्यादा स्कोर कर चुका है। कंपनी का दावा है कि यह ₹35,000 से कम कीमत में 144fps गेमिंग सपोर्ट देने वाला सेगमेंट का पहला फोन होगा। 🔋 बैटरी और अन्य फीचर्स 7,000mAh बैटरी 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज 7,000mm² वेपर कूलिंग चेंबर…

Continue ReadingiQOO Neo 10 के डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स लॉन्च से पहले हुए कन्फर्म, 26 मई को भारत में होगा लॉन्च

End of content

No more pages to load