झारखण्ड में कोरोना मरीजों की संख्या 300 पार, कुल संख्या 303 हुई
रांची के इरबा स्थित मेदांता हॉस्पिटल में इलाज करा रहा एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। गुरुवार को संक्रमण की पुष्टि के बाद इस संबंध में प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी किये जाने की सूचना है। इसके साथ रांची (मांडर/चान्हो) से 7, कोडरमा से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है।

