CRPF के अधिकारियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक

रांची उपायुक्त राय महिमापत रे की अध्यक्षता में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। उपायुक्त के गोपनीय कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक के दौरान हिंदपीढ़ी के कमांड एंड कंट्रोल रूम के संचालन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बैठक के दौरान सीआरपीएफ को जिला प्रशासन के प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों से बेहतर समन्वय स्थापित करने का निदेश दिया गया।

Continue ReadingCRPF के अधिकारियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक

झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकडा 100 के पार

झारखण्ड में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को 16 मरीजों के बाद सोमवार को भी 20 कोरोना पोसिटिव मरीज मिले हैं। इसी के साथ राजधानी में मरीजों की संख्या 75 और राज्य में 103 हो गयी है।

Continue Readingझारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकडा 100 के पार

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय समन्वय समिति की हुई पहली बैठक

झारखंड मंत्रालय सभागार में कोरोना संकट को लेकर गठित राज्यस्तरीय समन्वय समिति की पहली बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर चिन्हित किए गए कंटेनमेंट जोन को पूरी तरह सील किया जाए। खासकर रांची जिले की सीमा रेखा पर इसका कड़ाई से अनुपालन किया जाए।

Continue Readingमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय समन्वय समिति की हुई पहली बैठक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कोविड-19 से उत्पन्न झारखण्ड से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कोरोना के नियंत्रण हेतु भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत समय-समय निर्गत किये गए आदेश का झारखंड राज्य में अक्षरश: अनुपालन हेतु राज्य सरकार द्वारा ठोस कार्रवाई की गयी है।

Continue Readingमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा

झारखंड में आज रिकार्ड 15 कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले

झारखण्ड में कोरोना पॉजिटीव के मामले बढ़ते जा रहे है। रांची में जहां कोरोना पीड़ितों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है वही नए क्षेत्रो से भी कोरोना पॉजिटीव मरीज मिले है। रविवार शाम के आकड़ो के मुताबित रांची में कुल मरीज़ों की संख्या 55 हो गयी है।

Continue Readingझारखंड में आज रिकार्ड 15 कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले

उपायुक्त रांची राय महिमापत रे और वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने आज सामने आए कोरोना पॉजिटिव मामले के बारे में जानकारी दी। उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने बताया कि आज सामने आए कोरोना पॉजिटिव मामले को लेकर कुछ अफवाहें हैं।

Continue Readingउपायुक्त रांची राय महिमापत रे और वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की

मुख्यमंत्री दीदी किचन द्वारा लाखों लोगों को भोजन कराया जा रहा

कोविड 19 को रोकने के लिए पूरे देश में जारी लॉक डाउन की वजह से गरीब लोगों के सामने खाने की समस्या उत्पन्न न हो इस हेतु राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना चलाई जा रही है। राज्य के सभी जिलों में दीदी किचन जरूरतमंद लोगों तक पका हुआ भोजन पहुँचाने का कार्य कर रही है।

Continue Readingमुख्यमंत्री दीदी किचन द्वारा लाखों लोगों को भोजन कराया जा रहा

प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री से पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की मांग की

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रांची प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री से पत्रकारों के लिए राज्य में स्वास्थ्य बीमा योजना शीघ्र लागू करने की मांग की है। रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच कार्य करने वाले पत्रकार भी डॉक्टरों, मेडिकल कर्मियों, पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मियों की तरह कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में सरकार और प्रशासन के साथ कंधे से कंधे मिलाकर कार्य कर रहे हैं।

Continue Readingप्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री से पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की मांग की

कंटेनमेंट जोन में किसी भी तरह की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक जारी

कोविड-19 के संक्रमण और रोकथाम को लेकर देश के कई हिस्सों के साथ रांची जिले में भी लॉक डाउन जारी है। वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए रांची जिला…

Continue Readingकंटेनमेंट जोन में किसी भी तरह की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक जारी

नजर आया चांद, शनिवार को होगा पहला रोज़ा

Ramadan 2020 का चांद नजर आ गया है और इसके साथ ही शनिवार से रमजान महीना शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी देशवासियों को शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने भी सभी देश और झारखण्डवासियों को रमजान पाक माह की मुबारकबाद दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की इस महामारी में सभी से मेरा आग्रह है अपने-अपने घर पर ही रहें और इबादत करें।

Continue Readingनजर आया चांद, शनिवार को होगा पहला रोज़ा

झारखंड पुलिस के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत आपदा कोष में जमा किया

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखण्ड मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव श्री एल खियांग्ते एवं पुलिस महानिदेशक श्री एमवी राव ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष हेतू आठ करोड़ तीस लाख पंद्रह हजार चालीस रुपये की राशि का चेक सौंपा।

Continue Readingझारखंड पुलिस के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत आपदा कोष में जमा किया

सभी सार्वजनिक स्थलों और कार्य स्थलों में फेस कवर लगाना अनिवार्य

रांची जिला में प्रत्येक व्यक्ति को घर से बाहर निकलते समय सार्वजनिक स्थानों पर मास्क/फेसकवर पहनना अनिवार्य है, जिसका अनुपालन सभी आम व खास जनों के द्वारा किया जाना आवश्यक है।

Continue Readingसभी सार्वजनिक स्थलों और कार्य स्थलों में फेस कवर लगाना अनिवार्य

End of content

No more pages to load