बाबुलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, क्वारंटाईन सेंटर पर उठाए सवाल

राज्य सरकार द्वारा पूरे राज्य में क्वारंटाईन सेंटर के लिए की गई व्यवस्था मुकम्मल नहीं है। सरैयाहाट की लापरवाही की घटना इसका उदाहरण भर है। सरैयाहाट में क्वारंटाईन किए गए दो संक्रमित मरीजों से मिलने-जुलने को लेकर हुई घोर लापरवाही के मामले में ....

Continue Readingबाबुलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, क्वारंटाईन सेंटर पर उठाए सवाल

रघुवर दास ने अप्रभावित क्षेत्रों में औद्योगिक संस्थान खोलने का किया आग्रह

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य के औद्योगिक संस्थानों में संगठित मजदूरों के साथ-साथ अस्थायी एवं ठेका मजदूरों में व्यापक हित में कोविड-19 से अप्रभावित क्षेत्रों के उद्योगों को शीघ्र खोलने का आग्रह किया है।

Continue Readingरघुवर दास ने अप्रभावित क्षेत्रों में औद्योगिक संस्थान खोलने का किया आग्रह

पूर्व सीएम ने लगाई गुहार, हेमंत शुरू करें पुरानी योजना

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमारे अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से संबल बनाने और उन्हें छोटी-मोटी चीजों के लिए ऋण ना लेना पड़े, इसके लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना की शुरुआत होने के बाद से किसानों को काफी राहत मिली थी। किसानों को सालाना पांच हजार से 25 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता मिल रही थी।

Continue Readingपूर्व सीएम ने लगाई गुहार, हेमंत शुरू करें पुरानी योजना

बाघमारा से भाजपा विधायक ढ़ुल्लू महतो ने धनबाद कोर्ट में किया सरेंडर

भाजपा विधायक ढ़ुल्लू महतो ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। ढ़ुल्लू महतो बाधमारा से भाजपा के विधायक हैं। जानकारी के मुताबिक ढ़ुल्लू महतो ने सोमवार की सुबह धनबाद सिविल कोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट संगीता के कोर्ट में सरेंडर किया है।

Continue Readingबाघमारा से भाजपा विधायक ढ़ुल्लू महतो ने धनबाद कोर्ट में किया सरेंडर

तंगहाली की जिंदगी जी रहे व्यक्ति को मुख्यमंत्री का तोहफ़ा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवास में अभाव और तंगहाली की जिंदगी जी रहे राजकुमार रविदास को अपने हाथों से रिक्शा, नकद रुपए और मास्क प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों और जरुरतमंदों के प्रति संवेदनशील है। इस तरह का कोई भी मामला सामने आता है तो उसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

Continue Readingतंगहाली की जिंदगी जी रहे व्यक्ति को मुख्यमंत्री का तोहफ़ा

सरकारी तंत्र की पोल खोल दी घासी परिवार के दो मौत ने

इसे भगवान की बिडम्बना कहें या सरकारी तंत्र की उदाशीनता कि मात्र दो महीने में ही भूखल घासी के घर से दो कमाऊ व्यक्ति की जान चली गयी। 6 मार्च 2020 को जहां भूखल घासी की मौत भूख से हो गयी थी वहीं ठीक दो महीने बाद भूखल घासी के बेटे नितेश घासी की मौत लंबी बीमारी से हो गयी है।

Continue Readingसरकारी तंत्र की पोल खोल दी घासी परिवार के दो मौत ने

रघुवर श्रवण बने तो हेमंत बने राम

कहते हैं जो मंदिर-मस्जिद की यात्रा करवाए उसे पुण्य मिलता है। रघुवर जी ने अपने कार्यकाल में कुछ ऐसा ही किया, बुजुर्गों को तीर्थ कराया और सभी का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हुआ। अपने 5 साल के कार्यकाल में कई ऐसे काम किए जो सराहनीय है, पर चुनाव के परिणाम कुछ और बयान कर गए। वे अपनी सरकार ना बचा सके।

Continue Readingरघुवर श्रवण बने तो हेमंत बने राम

बाबुलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के बीच कल तेलंगाना में फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों के लिए विशेष रेल का परिचालन कर उन्हें झारखंड लाया गया है।

Continue Readingबाबुलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री ने संताल परगना के सांसदों और विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की

मुख्यमंत्री ने संताल परगना के सांसद एवं विधायकों से उनके क्षेत्रों में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के नियंत्रण के उपायों पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने संताल परगना के सांसदों एवं विधायकों से कहा कि सभी जनप्रतिनिधि इस बात का ध्यान रखें कि उनके क्षेत्रों में लॉकडाउन सख्ती से लागू हो।

Continue Readingमुख्यमंत्री ने संताल परगना के सांसदों और विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की

लॉक डाउन में भी फलफूल रहा देह व्यापार, झामुमो ने निष्पकक्ष जांच की मांग की

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा है कि विगत 26 अप्रैल को जमशेदपुर के एक बड़े होटल दी अल्कोर होटल में लंबे समय से चल रहे अनैतिक देह व्यापार, अय्याशी, जुआ खेलने एवं शराब पीने की कवायद का भंडाफोड़ हुआ। जिसमें होटल मालिक सहित जमशेदपुर शहर के बड़े-बड़े धन कुबेरों एवं अनैतिक कार्यों में सम्मिलित पेशेवर लड़की की भी गिरफ्तारी हुई। इस तरह के जघन्य अपराध में सम्मिलित लोगों को विभिन्न आपराधिक धाराओं में जेल तो भेज गया लेकिन यह अभी भी अपर्याप्त सा लगता है।

Continue Readingलॉक डाउन में भी फलफूल रहा देह व्यापार, झामुमो ने निष्पकक्ष जांच की मांग की

बुधवार को भाजपा के विधायक, सांसद, जिलाअध्यक्ष एक दिवसीय उपवास पर बैठे

रांची के सांसद संजय सेठ ने आज अपने आवास पर सुबह 10:00 am से अपराहन 4:00 बजे तक उपवास रखा। सांसद सेठ ने कहा इस कोरोना महामारी से निपटने में राज्य सरकार पूरी तरह विफल रही इसी को लेकर आज पूरे प्रदेश में उपवास कार्यक्रम झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष दीपक प्रकाश के आह्वान पर आयोजित की गई।

Continue Readingबुधवार को भाजपा के विधायक, सांसद, जिलाअध्यक्ष एक दिवसीय उपवास पर बैठे

लॉकडाउन के नियमों और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी पर रियायतों को लिया जाएगा वापस: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि लॉकडाउन में आज से बेहत सख्त शर्तों के साथ कुछ जरुरी सेवाओं में छूट दी जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा जारी गाइलाइन के तहत ही झारखंड में भी रियायतें दी जा रही हैं, लेकिन इस राज्य की भी अपनी कुछ समस्याएं और जरुरतें हैं।

Continue Readingलॉकडाउन के नियमों और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी पर रियायतों को लिया जाएगा वापस: मुख्यमंत्री

End of content

No more pages to load