बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की तबियत में हो रहा सुधार

admin

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) के सुपर स्पेशियलिटी विंग पहुंचकर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का हाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने रिम्स के निदेशक डॉ डीके सिंह और विशेषज्ञ चिकित्सकों से उनके इलाज से संबंधित जानकारी ली।

मंत्री मिथिलेश ठाकुर के ट्वीट पर फैला भ्रम, प्रतुल शाहदेव ने कहा माफ़ी मांगे मंत्री

admin

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर के द्वारा ट्वीट किया गया कि आज लुधियाना से एक स्पेशल ट्रेन झारखंड के लिए खुलने वाली है। उसके बाद झारखंडी मजदूर लुधियाना रेलवे स्टेशन पर जुटने लगे। इन मज़दूरों को तितर-बितर करने के लिए पंजाब पुलिस ने लाठीचार्ज किया और बल का प्रयोग किया जो बहुत दुखद है।