बुंडू से पकड़े गए चार मानव तस्कर

admin

कोरोना वायरस के समय भी झारखंड के मानव तस्कर अपने काम से बाज नही आ रहे है। रविवार को रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के अमन बुरु गांव से दो नाबालिग के साथ चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

0 0
Read Time:2 Minute, 16 Second

कोरोना वायरस के समय भी झारखंड के मानव तस्कर अपने काम से बाज नही आ रहे है। रविवार को रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के अमन बुरु गांव से दो नाबालिग के साथ चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में किशोरी, अच्छे लाल अहिरवार, मातादीन और कालिया शामिल है।

ग्राम पंचायत सदस्य द्रोपदी देवी ने मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सभी आरोपित शंभू मुंडा के घर में छिपे हुए हैं। सत्यापन के लिए ग्रामीण पुलिस के साथ उस जगह पर पहुंची। जहां आरोपितों के पास से पुलिस ने दो नाबालिग को बरामद की दोनों नाबालिग के पिता का देहांत हो चुका था दोनों नाबालिग सगी बहन अनगड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नाबालिग के चाचा ने पैसे लेकर इन लोगों के हाथों बेच दिया था। रात के अंधेरे में उन लोगों ने घर से उठाकर शंभू के घर लाए थे। 7 दिन तक बच्चियों को रखे थे बच्चियों को घर से निकलने से मना कर दिया गया था। नाबालिक को खरीद कर ले जाने की तैयारी हो चुकी थी, मगर लॉक डाउन के कारण वे लोग फंस गए थे। पकड़े गए आरोपियों ने दोनों नाबालिग को शंभू के घर में रखने के बाद फिर से लड़कियों की तलाश कर रहे थे। हालांकि इस बात की पुष्टि भी नाबालिगों ने पुलिस के समक्ष की है। पंचायत समिति सदस्य द्रोपति देवी ने चारों को मानव तस्कर बताया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। मामले की जांच बुंडू महिला थाना प्रभारी कर रही है।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाद्यान्न सामग्री की आपूर्ति के लिए प्रत्येक वार्ड में खुदरा दुकानदारों का हुआ चयन

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी लॉक डॉन के दौरान रांची शहर में खाद्यान्न सामग्री की आपूर्ति […]