आप सभी घर पर रहें, सुरक्षित रहें: हेमंत सोरेन

admin
0 0
Read Time:1 Minute, 26 Second

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। यह समय सतर्क रहकर सरकारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का है। राज्य की जनता अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें। राज्य सरकार संसाधनों की कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार से परस्पर संपर्क में है। आप सभी घर पर रहें, सुरक्षित रहें।

मुख्यमंत्री के आग्रह के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री द्वारा गढ़वा के 25 मजदूरों को मदद पहुंचा दी गई है। ग्रेटर चेन्नई को-ऑपरेशन द्वारा इन मजदूरों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन कर उनके स्वास्थ्य की जांच कर खाद्यान्न व जरूरी सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई थी कि गढ़वा के 25 मजदूर चेन्नई में फंसे हैं। इन्हें खाने पीने की परेशानी हो रही है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से झारखण्ड के मजदूरों को मदद पहुंचाने का आग्रह किया था।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति पर सर्वदलीय समीक्षा बैठक की

इस बात से आह्लादित हूं कि जो सरकार की चिंता है, वही सभी राजनीतिक दलों की भी है। इस बात […]