“italian bar dancer in india” गूगल में सर्च करने पर सोनिया गांधी का नाम क्यों आया?

सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि जब वो गूगल सर्च इंजन में ‘italian bar dancer in india‘ सर्च कर रहे हैं तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी का नाम सबसे पहले रिज़ल्ट के तौर पर दिख रहा है।

सर्च इंजन गूगल ने इसे “Google फ़ीचर्ड स्निपेट” नाम दिया है। जिसमें ये कहा गया है “हम चुनिंदा स्निपेट तब दिखाते हैं जब हमारे सिस्टम यह तय करते हैं कि इस फ़ॉर्मैट से लोगों को ज़्यादा आसानी से मनचाही जानकारी खोजने में मदद मिलेगी। पेज के ब्यौरे में से भी और तब भी जब वे पेज को पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करेंगे। ये खास तौर पर उन लोगों के लिए मददगार होते हैं जो मोबाइल पर या बोलकर खोज करते हैं।”

सर्च इंजन की एल्गोरिदम को माने तो इसकी सत्यता की पुष्टि करने के लिए सोनिया गांधी के नाम के साथ ‘bar’, ‘India’, ‘girl’ और ‘Italian’ जैसे की-वर्ड इस्तेमाल किए होंगे, उनकी वजह से रिज़ल्ट में सोनिया गांधी के नाम के आने की संभावना बढ़ती गई होगी। जिसकी वजह से ऐसे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। आसान शब्दों में कहें तो Google इस बात की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply