मुख्यमंत्री ने बेरमो विधायक राजेन्द्र सिंह के निधन दुख व्यक्त किया

admin

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बेरमो विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निधन की खबर से मन आहत है।

1 0
Read Time:1 Minute, 31 Second

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बेरमो विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निधन की खबर से मन आहत है। आज झारखण्ड ने एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खो दिया। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक राजेंद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि राजेंद्र सिंह एक मृदुभाषी बड़े नेता थे। उनके निधन से झारखंड को बड़ा नुकसान हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को इसे सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह के निधन की खबर सुनकर दुःख हुआ। दुःख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईद पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

पूरे देश में आज ईद मनाई जा रही है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है।