कलाकारों की अस्मिता बचाने के लिए फिल्म निर्देशक सौरभ भारद्वाज ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

admin

झारखंड के राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त युवा लेखक और फिल्म निर्देशक सौरभ भारद्वाज ने माननीय हेमंत सोरेन को कलाकारों की आर्थिक मदद के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में झारखंड के सभी कलाकारों को आर्थिक मदद करने की एवं कलाकारों की अस्मिता को बचाने के लिए आग्रह किया है।

1 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

झारखंड के राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त युवा लेखक और फिल्म निर्देशक सौरभ भारद्वाज ने माननीय हेमंत सोरेन को कलाकारों की आर्थिक मदद के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में झारखंड के सभी कलाकारों को आर्थिक मदद करने की एवं कलाकारों की अस्मिता को बचाने के लिए आग्रह किया है। महिला कलाकारों को विशेष रूप से मदद करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने बताया है कि झारखंड की महिला कलाकारों ने झारखंड की गरिमा के लिए कार्य किया है वह अकल्पनीय है। कलाकारों का आर्थिक सहारा इन्हीं क्षेत्र पर निर्भर करता है पर एक कार्य नहीं होने के कारण आर्थिक विपत्ति आ गई है। लोक कलाकार, बांसुरी वादक, नृत्य, नाटक कलाकार के साथ साथ फिल्म के सभी कलाकार आज निरास होते नजर आ रहे है। निर्देशक सौरभ भारद्वाज ने पत्र में ध्यान आकृष्ट कराते हुए लिखा है कि मान सम्मान के साथ लोकप्रियता को पाने वाले कलाकार कभी भी किसी के सामने मदद नहीं मांग पाते हैं पर सरकार को बिना बोले ही इनकी भावनाओं को समझकर आर्थिक मदद करनी चाहिए। झारखंड में कई संस्था एवं संगठन है जो कलाकारों के हित के लिए है पर सरकार उन्हें भी मदद नहीं कर रही।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रांची उपायुक्त ने 21 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने कुल 21 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपा।