मुख्यमंत्री ने पूर्व डीएसपी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज हरमू हाउसिंग कॉलोनी पहुंचकर पूर्व डीएसपी श्री बर्नाड किचिंगिया के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने श्री किचिंगिया के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

मौके पर प्रेस-मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बर्नाड किचिंगिया सरकारी कर्मी होने के साथ-साथ राज्य के प्रति समर्पित भाव रखने वाले व्यक्ति थे। श्री किचिंगिया झारखंड के कोने-कोने में बसने वाले जनमानस की भावनाओं को समझते थे। वे इस राज्य की बड़ी डिक्शनरी थे। झारखंड वासियों के हक-अधिकार की रक्षा के लिए वे हमेशा संघर्षरत रहे। श्री किचिंगिया का निधन होना राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं स्वयं तथा अपने परिजनों की ओर से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शत-शत नमन करता हूं।

Leave a Reply