मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का एम्स में निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था। दिल में कई ब्लॉकेज की रिपोर्ट सामने आने के बाद दिल्ली एम्स के डॉक्टर्स की टीम ने राजू की एंजियोग्राफी करने का निर्णय लिया। राजू लंबे समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें यहां लाया गया था। पिछले 42 दिन से उनका यहां इलाज चल रहा था। हालांकि उनकी हालत में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला। आखिरकार, बीते दिनों से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है।
Share the love Share this content
You Might Also Like
चिन्मयी श्रीपदा का रणबीर कपूर के भगवान राम के रूप में कास्टिंग पर बयान: “भगवान का नाम इस्तेमाल करने वाला बलात्कारी हो सकता है…”
दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला: “मुझे अपनी दुआओं में याद रखें”


