पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय भाला फेंक के स्टार नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) गोल्ड मेडल का बचाव करने में असफल रहे और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। नीरज ने फाइनल में 89.45 मीटर का अपना सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन यह स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए पर्याप्त नहीं था। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। नीरज और अरशद दोनों ने अपने पहले प्रयासों में फाउल किया, लेकिन अरशद ने दूसरे थ्रो में 92.97 मीटर की दूरी तय कर सभी को चौंका दिया। नीरज का दूसरा थ्रो 89.45 मीटर का था, जो उनके लिए सीजन का सर्वश्रेष्ठ साबित हुआ, लेकिन अरशद के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के आगे यह फीका पड़ गया। पेरिस के स्टेड डी फ्रांस में प्रशंसक उस समय हैरान रह गए जब अरशद ने ओलंपिक रिकॉर्ड को 2 मीटर से भी अधिक से तोड़ दिया।


