मंईयां सम्मान योजना के लिए अब तक 22 लाख से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है।

editor_jharkhand
0 0
Read Time:1 Minute, 6 Second

झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) के प्रति राज्य में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जानकारी दी कि रविवार सुबह 11 बजे तक 22 लाख से अधिक महिलाओं ने सफलतापूर्वक फॉर्म भर दिए हैं। इस योजना के प्रति महिलाओं में इतना उत्साह है कि रविवार को भी प्रज्ञा केंद्रों पर भारी भीड़ देखी गई।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि रविवार रात तक 26 लाख से अधिक फॉर्म भरे जाने की संभावना है। झारखंड सरकार ने इस योजना के तहत राज्य की 50 लाख महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये पेंशन देने का निर्णय लिया है, और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही 50 लाख महिलाओं का रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंईयां सम्मान योजना की किस्त हर महीने की 15 तारीख को,

मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त रक्षाबंधन पर मिलेगी, और हर महीने की 15 तारीख को राशि सीधे लाभार्थियों के […]