78th Independence Day: बॉलीवुड सितारों ने इस तरह दी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, देखें पोस्ट,

editor_jharkhand
0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second

आज पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े जोश और उल्लास के साथ मना रहा है। इस खास अवसर पर बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई सितारों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अल्लू अर्जुन, अक्षय कुमार, मोहनलाल, अनुष्का शेट्टी, प्रभु देवा, सनी देओल, अनुपम खेर और संजय दत्त जैसे सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर देशभक्ति से ओतप्रोत संदेश साझा करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।

बॉलीवुड सितारों की शुभकामनाएं

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर तिरंगे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “स्वतंत्रता, गौरव और प्रगति का जश्न मना रहा हूं… हमारा झंडा हमेशा ऊंचा रहे और हमारे दिल गर्व से भरे रहें। हमारी आजादी को सलाम, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।”

सनी देओल ने इस अंदाज में दी बधाई

सनी देओल ने स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर भारत का झंडा थामे एक मुस्कुराते हुए बच्चे की फोटो शेयर की और लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। अपनी मातृभूमि से प्यार करें, उन लोगों को याद करें जिन्होंने आजादी के लिए संघर्ष किया। एक अच्छे इंसान और एक अच्छे भारतीय बनें।” जैकी श्रॉफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर देश की सुंदरता को उजागर करते हुए एक वीडियो शेयर किया। इसके अलावा, अनिल कपूर और संजय दत्त ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हार्दिक संदेश पोस्ट किए।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kolkata Doctor Murder Case: अस्पताल में हिंसा के लिए ममता सरकार जिम्मेदार, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दी तीखी प्रतिक्रिया,

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले के बाद बुधवार […]