रांची से लगातार सातवीं बार निर्वाचित विधायक सीपी सिंह का अभिनंदन समारोह भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर जिला कार्यालय में किया गया। रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि रांची विधानसभा क्षेत्र के लोगों का प्यार है जो सातवीं बार मुझे चुनकर विधायक बनाया है। निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण ही मैं रांची विधानसभा क्षेत्र से लगातार चुनाव जीते आ रहा हूं इसलिए कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन किया हूं।


