राजधानी रांची के आर्यभट्ट सभागार में फुटबॉल हॉकी और एथलेटिक्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को झारखंड के राज्यपाल के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल झारखंड एवं अन्य उपस्थित गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया | कार्यक्रम में सांस्कृतिक गायन की प्रस्तुति भी की गई एवं झारखंड के राज्यपाल के द्वारा खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाया गया | कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से झारखंड के राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश और राज्य में यह एक अच्छी पहल है कि खेल के प्रति इस प्रकार का बहुत अच्छी शुरुआत है | इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का अनुसरण अन्य विश्वविद्यालय भी आने वाले समय में करें |
फुटबॉल हॉकी और एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को राज्यपाल के द्वारा प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान किया गया

Read Time:1 Minute, 23 Second