रांची पुलिस ने छिनतई गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया

editor_jharkhand
0 0
Read Time:1 Minute, 19 Second

रांची पुलिस ने छिनतई गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है | इनके पास से छीना गया मोबाइल बरामद हुआ गया | पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया | सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि लालपुर थाना क्षेत्र स्थित आरके मार्केट के पास से 08 फरवरी को एक युवक से मोबाइल छिनतई की घटना हुई थी। पीड़ित युवक ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी | इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और छीना गया मोबाइल बरामद किया। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान रांची के दीपाटोली रोड निवासी रितिक कुमार उर्फ रितिक सोनी उर्फ मिक्की और सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज के अशोक कुमार सिंह के रूप में हुई है।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकुम्भ मे शामिल होने जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई सारी व्यवस्था

महाकुम्भ मे शामिल होने जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई सारी व्यवस्था की है। सोमवार को […]