श्री श्याम परिवार, रांची द्वारा आयोजित श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 2025 की शनिवार को दोपहर 2:00 विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्री श्याम निशान शोभा यात्रा की शुरुआत की गई जिसमें 301 निशान धारक महिलाओं एवं पुरुषो ने श्री गणेश जी, प्रभु श्री श्याम एवं हनुमान जी का निशान धारण किया शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान प्रभु श्री श्याम की झांकी, श्री राधा कृष्ण जी श्री राम लखन जानकी साथ ही श्री हनुमान जी जीवंत झांकी, प्रभु श्री श्याम के प्रिय प्रभु श्री श्याम के लाडले झारखंड लोक प्रसिद्ध ढाक पार्टी जिनकी 31 सदस्यों की टीम में के साथ प्रभु श्री श्याम की विशाल निशान शोभा यात्रा दोपहर 2:00 बजे से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकल गई जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में निशान धारक निशान लेकर श्री श्याम हवेली, दुर्गा बाड़ी, मेन रोड, रांची शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पहुंचें इस शोभायात्रा सु मधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान करते हुए श्री श्याम परिवार रांची के भजन प्रवाहक मंटू जालान , महेश सैन, श्री पवन शर्मा, अजय वशिष्ट (अन्नू), विष्णु शर्मा (पप्पी) सभी ने सु मधुर भजनों श्यामधनी को आयो रे बुलाओ डोरी खेच के रखीजे यो तो हे बाबा को निशाना थारी धुन म बावला खाटू पहुंचा दर्जी सिम दे निशान मन खाटू जा स लहराते देखे हमने श्याम निशान हजारों जैसे भजनों की गंगा प्रवाहित की जिसमें सारे रास्ते में सभी भक्त नाचते झूमते हुए प्रभु श्री श्याम का निशान लेकर महोत्सव स्थल श्री श्याम हवेली, दुर्गा बाड़ी, मेन रोड, रांची तक पहुंचे। रांची महानगर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने माहेश्वरी सभा, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, मारवाड़ी सहायक समिति, श्री श्याम संघ, श्री श्याम बाल मंडल आदि सभी संस्थाओं ने इस विशाल निशान शोभायात्रा का भाव्य स्वागत किया तथा कई सेवा शिविर लगाए गए। कल प्रभु श्री श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा विगत 5 दिनों से लगातार कोलकाता से आए लगभग 20 कारीगर सजावट की तैयारी में लगे हुए हैं कल सुबह 16.02.2025 6:00 बजे से पूजा अर्चन के साथ आरंभ होकर श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का परंपरागत नृत्य नाटिका के साथ पाठ करने कोलकाता से श्री संदीप जी सुल्तानिया अपनी टीमक साथ रांची पधार चुके हैं भजनों की अमृत गंगा बहाने खलीलाबाद से सरदार श्री हरिमहेंद्र सिंह रोमी तथा फतेहाबाद से श्रीमती परमींदर पलक पधार रहे हैं। विशेष रूप से खाटू श्री श्याम मंदिर राजस्थान से महाराज श्री शक्ति सिंह जी चौहान श्री श्याम परिवार केविशेष आग्रह पर पधार रहे हैं।
रांची द्वारा आयोजित श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 2025
Read Time:4 Minute, 11 Second