रांची में इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव का आयोजन

0 0
Read Time:1 Minute, 43 Second

वर्तमान बाजार और उसके डिमांड अनुसार झारखंड के बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करने की दिशा में सरकार की ओर से पहल किया जा रहा है। इस कड़ी में झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वाराआज राजधानी रांची में इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में देश भर प्रमुख तकनीकी शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि,झारखंड के प्रमुख शिक्षाविद एवं झारखंड सरकार के अधिकारीगण ने एक मंच पर उपस्थित होकर मंथन किया।इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार ने कहा कि इंडस्ट्री में समय-समय पर अलग-अलग स्किल और अलग-अलग टेक्निकल पर्सन की आवश्यकता हो पड़ती है।आज देश में इंडस्ट्री, टेक्निकल इंस्टिट्यूट और सरकार तीनों को समन्वय स्थापित करके चलने की आवश्यकता है। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रांची विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि आज चाहे विश्वविद्यालय हो या फिर तकनीकी शिक्षण संस्थान में, उन्हें इंडस्ट्री की समस्याओं को समझने की आवश्यकता है।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेदिनीनगर स्थित शिवाजी मैदान में प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी 2025 का भव्य आयोजन

पलामू के मेदिनीनगर स्थित शिवाजी मैदान में प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी 2025 का भव्य आयोजन किया गया। […]