पलामू के मेदिनीनगर स्थित शिवाजी मैदान में प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस आयोजन में विभिन्न विभागों द्वारा कृषि व उद्यानिकी से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहां किसानों को नवीनतम तकनीकों, उन्नत खेती के तरीकों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा देवी, उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह (टूटू सिंह), डीडीसी शब्बीर अहमद, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।
Share the love Share this content
You Might Also Like
इरफान अंसारी ने रिम्स के निदेशक डॉक्टर राजकुमार द्वारा योगदान देने के मामले पर अपनी नाराजगी जताई
राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता व पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम एवं उपायुक्त शशि रंजन की मौजदूगी में आज जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गयी


