केक काटकर नीतीश कुमार को जन्मदिन के अवसर पर दी गई बधाई

नीतीश कुमार का जन्मदिन आज रांची में केक काटकर नीतीश कुमार को जन्मदिन के अवसर पर दी गई बधाई | मौके पर प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो जदयू विधायक , सरयू राय भी उपस्थित थे | जिन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा और नीतीश कुमार की लंबी उम्र की कामना की | प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का जन्मदिन है उन्हें शुभकामनाएं देता हूं कि आगे पार्टी को साथ लेकर चले, यही कामना करता हूं पूरे झारखंड के सभी जिलों में नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया जा रहा है | बिहार विधानसभा के चुनाव में झारखंड JDU की अहम भूमिका रहेगी | मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि नीतीश कुमार स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे ईश्वर से यही कामना करता हूं |

Leave a Reply