झारखंड विधानसभा सदन के पटल पर झारखंड के वित्त मंत्री के द्वारा वित्तीय वर्ष 20 25 26 के लिए सकल बजट अनुमान पेश किए जाने के बाद झारखंड विधानसभा सभागार मे संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और पेश किए गए बजट के विषय पर बिंदु वार रूप से विस्तृत जानकारी दी | झारखंड के वित्त मंत्री ने कहा कि बजट में सरकार का फोकस कल्याणकारी योजनाओं और ग्रामीण क्षेत्रों पर है झारखंड सरकार केंद्र से अपना पैसा लेकर रहेगी | उन्होंने कहा कि केंद्र का बकाया पैसा नहीं मिलने की वजह से कहीं विकास कार्य सुस्त पड़ जा रहे हैं | झारखंड सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट में कृषि एवं संबंध प्रक्षेत्र, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, पंचायती राज, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा प्रक्षेत्र, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण, पेयजल एवं स्वच्छता, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, नागर विमानन, ऊर्जा, उद्योग भवन निर्माण , पर्यटन खेलकूद कला संस्कृति युवा कार्य, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस, गृह कारा एवं आपदा, योजना एवं विकास आदि प्रक्षेत्रों पर बजट पर विशेष ध्यान रखा गया है |
Share the love Share this content
You Might Also Like
लंदन में लगी आग के कारण एयर इंडिया सहित 1,351 उड़ानें प्रभावित, हीथ्रो एयरपोर्ट बंद
अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले कैप्टन सुमीत सभरवाल को उनके 88 वर्षीय वृद्ध पिता ने नम आंखों और जुड़े हाथों से अंतिम श्रद्धांजलि दी


