Samsung ने बढ़ाई ग्रीन लाइन स्क्रीन इश्यू के लिए फ्री रिप्लेसमेंट की समय सीमा, अब सितंबर तक मिलेगा फायदा

editor_jharkhand
0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

Samsung ने अपने स्मार्टफोन्स में सामने आए ग्रीन लाइन इश्यू को लेकर दी जाने वाली फ्री वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट पॉलिसी की वैधता बढ़ा दी है। एक टिप्स्टर के मुताबिक, अब Galaxy S22 Ultra और Galaxy S21 सीरीज के यूज़र्स सितंबर 2025 तक इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

हालांकि, कंपनी की ओर से कुछ शर्तें और सीमाएं तय की गई हैं, जैसे कि डिवाइस की खरीद की तारीख, उसकी स्थिति और अन्य कारक।

क्या है Samsung की फ्री ग्रीन लाइन स्क्रीन रिप्लेसमेंट पॉलिसी?

टिप्स्टर Tarun Vats के अनुसार, Samsung Support ने पुष्टि की है कि Galaxy S22 Ultra और S21 सीरीज वाले यूज़र्स अब सितंबर 2025तक अपने फोन की स्क्रीन को फ्री में बदलवा सकते हैं, बशर्ते कुछ शर्तें पूरी हों।

इस प्रक्रिया में OCTA (On-Cell Touch AMOLED) असेंबली को बदला जाएगा। इसके साथ ही बैटरी और किट रिप्लेसमेंट भी फ्री में किया जाएगा।

किन शर्तों को मानना होगा?

  • डिवाइस में कोई फिजिकल डैमेज या वॉटर डैमेज नहीं होना चाहिए।
  • फोन की खरीद की तारीख से 3 साल के अंदर होना अनिवार्य है।
  • केवल पहला खरीदार (first owner) ही इस सुविधा का लाभ उठा सकता है, वो भी मूल बिल (invoice) दिखाने पर।
  • स्क्रीन और पार्ट्स की कीमत नहीं लगेगी, लेकिन लेबर चार्ज ग्राहक को देना होगा।

इच्छुक ग्राहक नजदीकी Samsung अधिकृत सर्विस सेंटर में अपॉइंटमेंट लेकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

गौरतलब है कि Samsung इससे पहले भी Galaxy S20, Note 20, S21 और S22 सीरीज के लिए इसी तरह की स्पेशल स्क्रीन रिप्लेसमेंट स्कीमला चुका है। नवंबर 2024 में कंपनी ने इसे आउट-ऑफ-वारंटी डिवाइसेज़ तक बढ़ाया था, जिसकी वैधता अब सितंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत में खत्म हुआ Google का एकाधिकार: Android TV पर अब नहीं होगा Google का दबदबा

भारत में अब स्मार्ट टीवी के लिए Google का Android OS और Play Store डिफॉल्ट ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप स्टोर नहीं होंगे। […]