Read Time:1 Minute, 7 Second
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दुख व्यक्त किया है | झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रिया भट्टाचार्य ने पहलगाम में पर्यटकों की की गई निर्मम हत्या को लेकर केंद्र सरकार से जवाबी कार्रवाई की मांग की है | उन्होंने कहा कि नापाक मनसूबे कभी सफल नहीं होंगे | पहलगाम में आतंकी हमला कर लोगों के बीच दर का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है क्योंकि कुछ दिनों में अमरनाथ का यात्रा शुरू होने वाला है | लेकिन इतना आता है कि किसी भी सूरत पर अमरनाथ की यात्रा नहीं रुकेगी | इससे पहले भी पुलवामा अटैक हुए थे उसकी जांच अभी बाकी है | आखिर आतंक के पीछे के साजिश करने वाले कब बेनकाब होंगे |