Vespa ने लॉन्च किया अपना लग्ज़री स्कूटर पोर्टफोलियो, जानिए क्या है खास

editor_jharkhand
0 0
Read Time:3 Minute, 17 Second

इटली की मशहूर टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Vespa ने अपना लग्ज़री स्कूटर पोर्टफोलियो लॉन्च कर दिया है। इस मौके पर कंपनी ने Vespa, Vespa S, Vespa Tech और Vespa Tech S रेंज को पेश किया। इन स्कूटर्स को नए डिज़ाइन और लेटेस्ट फीचर्स के साथ बाजार में उतारा जाएगा, जिसकी झलक हाल ही में हुए एक इवेंट में देखने को मिली।

इवेंट के दौरान पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के एक्ज़ीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (2W डोमेस्टिक बिजनेस)अजय रघुवंशी ने कहा —
“Vespa हमेशा से सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक प्रतीक और कई पीढ़ियों के लिए आत्म-अभिव्यक्ति का ज़रिया रही है। दिल्ली शहर ने हमेशा Vespa के प्रीमियम स्कूटर्स को खास पसंद किया है। हम बेहद खुशी के साथ 2025 का सबसे एडवांस Vespa पोर्टफोलियो पेश कर रहे हैं।”

क्या है नया Vespa स्कूटर पोर्टफोलियो में?

कंपनी के मुताबिक, 2025 से Vespa और Vespa S रेंज नए डिज़ाइन, नए रंग और नए इंजन के साथ आएगी। इन स्कूटर्स में क्लासिक लुक को बरकरार रखते हुए कुछ मॉडर्न टच दिए गए हैं।

  • Vespa और Vespa S — अब 7 और 8 नए रंगों में उपलब्ध होंगे, जिसमें डुअल-टोन ऑप्शन भी शामिल हैं।
  • दोनों स्कूटर्स में 125cc और 150cc के नए इंजन लगाए गए हैं, जो पहले से स्मूथ एक्सिलरेशन, बेहतर ग्रेडेबिलिटी और पर्यावरण के अनुकूल परफॉर्मेंस देंगे।
  • Vespa S में खास ‘Vespa Oro’ वेरिएंट भी मिलेगा, जो खास ‘गोल्ड’ फिनिश के साथ आएगा।
  • Vespa रेंज की शुरुआती कीमत ₹1,33,951 (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

Vespa Tech और Tech S की खासियतें

इस नई सीरीज़ में Vespa Tech और Tech S स्कूटर्स भी पेश किए गए हैं, जो आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस हैं।

  • इसमें 125cc और 150cc के नए इंजन होंगे।
  • साथ ही मिलेगा की-लेस इग्निशन, TFT स्मार्ट डैश, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन जैसे कई स्मार्ट फीचर्स।
  • Vespa Tech में एक खास वेरिएंट ‘Vespa Qala’ भी पेश किया जाएगा।
  • Vespa Tech लाइनअप की शुरुआती कीमत ₹1,93,754 (एक्स-शोरूम) तय की गई है।

कंपनी का दावा

Vespa का कहना है कि उनकी 2025 की नई रेंज न सिर्फ शानदार लुक और एडवांस फीचर्स से लैस होगी, बल्कि बेहतरीन आफ्टर-सेल्स सर्विस का भी वादा करती है।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

iPhone 17 Pro की तस्वीर लीक, रियर कैमरा डिज़ाइन में बड़ा बदलाव

iPhone 17 सीरीज़ — जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air (या Slim), iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल होंगे — के सितंबर में लॉन्च […]