सितंबर 2025 में लॉन्च होगी Maruti Suzuki e-Vitara, उसके बाद आएगी नई Hustler SUV

editor_jharkhand
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

Maruti Suzuki भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लंबे समय से इस गाड़ी की लॉन्चिंग को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि e-Vitara सितंबर 2025 में सड़कों पर दिखाई देगी।इस SUV को पहली बार Auto Expo में शोकेस किया गया था और अब इसका मार्केट डेब्यू करीब है।

Maruti Suzuki e-Vitara: खास बातें

e-Vitara, Maruti Suzuki की मौजूदा लाइनअप की पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी। साथ ही यह कंपनी की फ्लैगशिप EV भी होगी, जो बाजार में Hyundai Creta EVMG ZS EV और Mahindra BE 6 जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी।
इस इलेक्ट्रिक SUV को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा — 49 kWh और 61 kWh, जो कि सिंगल चार्ज में करीब 500 किलोमीटर तक की सर्टिफाइड रेंज देने में सक्षम होंगी।


इसके बाद आएगी नई Hustler SUV

e-Vitara के बाद कंपनी अपनी एक और नई SUV पेश करेगी, जिसे फिलहाल mini SUV कहा जा रहा है और संभावना है कि इसे Hustler नाम दिया जाएगा। यह SUV Tata Punch और Hyundai Exter को चुनौती देगी।

Maruti Hustler का डिज़ाइन इसके Kei कार डीएनए को दर्शाता है। इसका साइज छोटा है और डिज़ाइन बॉक्सी लुक में रखा गया है। भारत में टेस्टिंग के दौरान देखे गए मॉडल में ड्यूल-टोन एक्सटीरियर, साइड पर प्लास्टिक क्लैडिंगसपाट बोनट और छोटे साइज के व्हील्स नज़र आए। इसकी लंबाई 3.3 मीटर से भी कम और व्हीलबेस करीब 2.4 मीटर होगा।

Hustler: इंजन और पावर

हालांकि इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें 660 cc का इंजन मिलेगा। इसका नैचुरली एस्पिरेटेड वर्जन 48 hp और टर्बोचार्ज्ड वर्जन 64 hp की पावर देगा। साथ ही इसे CVT गियरबॉक्स से लैस किया जाएगा, जिसमें AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) का विकल्प भी मौजूद हो सकता है।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MG Windsor जल्द आएगा बड़े बैटरी पैक के साथ, Mahindra BE 6 को देगा टक्कर

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में शामिल MG Windsor ने सितंबर 2024 में भारतीय बाजार में एंट्री की थी। […]