भारत में 16 पाकिस्तानी YouTube चैनल बैन, BBC को भी चेतावनी

editor_jharkhand
0 0
Read Time:3 Minute, 40 Second

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील कंटेंट फैलाने के आरोप में भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी YouTube चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन चैनलों के कुल 6.3 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। गृह मंत्रालय की सिफारिश पर यह कार्रवाई की गई है।

📺 किन चैनलों पर लगा बैन?

बैन किए गए प्लेटफॉर्म्स में कई नामी पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल शामिल हैं:

  • Dawn
  • Samaa TV
  • ARY News
  • Bol News
  • Geo News
  • Suno News
  • Raftar

साथ ही पत्रकारों इरशाद भट्टीअसमा शिराज़ीउमर चीमा, और मुनीब फारूक के यूट्यूब चैनल भी बंद किए गए हैं।
अन्य बैन किए गए चैनलों में शामिल हैं:

  • The Pakistan Reference
  • Samaa Sports
  • Uzair Cricket
  • Razi Naama

📌 क्यों लिया गया यह फैसला?

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, ये चैनल भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ, झूठा और भ्रामक कंटेंट फैला रहे थे। पड़ोसी देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल में ये चैनल दुष्प्रचार को हवा दे रहे थे।

अब अगर कोई इन चैनलों को एक्सेस करने की कोशिश करेगा तो स्क्रीन पर यह मैसेज आएगा:
“यह कंटेंट इस देश में फिलहाल उपलब्ध नहीं है, क्योंकि सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के तहत इसे हटाने का आदेश दिया है। अधिक जानकारी के लिए गूगल ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट देखें।”

🇮🇳 भारत का सख्त रुख

पहलगाम आतंकी हमले में 25 पर्यटकों और एक कश्मीरी नागरिक की हत्या के बाद भारत ने पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई की है।

  • इंडस वॉटर ट्रीटी और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं।
  • पाकिस्तान ने भी धमकी दी है कि वो सभी द्विपक्षीय समझौतों, जिसमें शिमला समझौता भी शामिल है, को रद्द कर सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है:
“पाहलगाम हमले के गुनहगारों को ऐसी सज़ा दी जाएगी, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति आतंक के सरपरस्तों की कमर तोड़ देगी।”

📢 BBC को भी चेतावनी

सरकार ने BBC को भी उनके एक हेडलाइन को लेकर सख्त चेतावनी दी है। BBC ने अपनी हेडलाइन में लिखा था:
“पाकिस्तान ने कश्मीर में पर्यटकों की हत्या के बाद भारतीय वीजा सस्पेंड किए।”

जिसे कई लोगों ने भ्रामक बताया। सरकार ने BBC के इंडिया हेड जैकी मार्टिन को इस पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। साथ ही, BBC द्वारा आतंकियों को ‘मिलिटेंट्स’ कहने पर औपचारिक आपत्ति पत्र भी भेजा गया है। अब सरकार BBC की रिपोर्टिंग पर नजर बनाए रखेगी।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

iQOO Neo 10 Pro+ के स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले लीक, iQOO Neo 10 को मिला सर्टिफिकेशन

iQOO Neo 10 Pro+ को लेकर खबर है कि यह चीन में iQOO Neo 10 Pro सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन होगा। […]