108 फिट का चुटिया इलाके में स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर का तीसरा वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा

editor_jharkhand
0 0
Read Time:1 Minute, 21 Second

झारखंड का सबसे ऊंचा 108 फिट का राजधानी रांची के चुटिया इलाके में स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर का तीसरा वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा है | इस आयोजन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया | कलश यात्रा सुरेश्वर महादेव मंदिर से निकल गई जो स्थानीय बसन तालाब तक गई | कलश यात्रा में विशेष रूप से पारंपरिक परिधान में महिलाओं की सहभागिता काफी भारी संख्या में देखी गई | कलश यात्रा का नजारा बेहद ही मनोरम और धार्मिक दिखा| मंदिर में स्थापित बाबा भोले के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई | मंदिर और मंदिर क्षेत्र के आसपास का नजारा उत्सव युक्त दिखा | वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम के तहत दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन और संध्या में बाबा भोले की भव्य श्रृंगार और महा आरती का आयोजन भी किया जाना है |

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जल्द लॉन्च होगी 2025 TVS Sport — जानें संभावित कीमत और नए अपडेट्स

TVS Motor Company अपनी पॉपुलर कम्यूटर बाइक TVS Sport का 2025 वर्ज़न जल्द भारतीय बाज़ार में लॉन्च करने वाली है। कंपनी इसके इंजन […]