प्रदेश कांग्रेस की ओर से आगामी 6 मई को पुराना विधानसभा मैदान में संविधान बचाव रैली का आयोजन किया गया

editor_jharkhand
0 0
Read Time:1 Minute, 28 Second

प्रदेश कांग्रेस की ओर से आगामी 6 मई को पुराना विधानसभा मैदान में संविधान बचाव रैली का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान बचाओ रैली को लेकर पार्टी की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी के राजू, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा समेत राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई नेता मौजूद रहेंगे। गुंजन सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संविधान बचाने को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है। यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजधानी रांची की एक निजी होटल के सभागार में आयोजित की गई

झारखंड प्रदेश वेश्य मोर्चा केंद्रीय समिति की बैठक राजधानी रांची की एक निजी होटल के सभागार में आयोजित की गई […]