Honda Motorcycle & Scooter India ने जनवरी 2025 में भारत में CBR650R और CB650R बाइक्स लॉन्च की थी। हालांकि उस वक्त ग्लोबल मार्केट में मिलने वाला E-Clutch वेरिएंट भारतीय बाजार में पेश नहीं किया गया था। अब कंपनी ने इन दोनों बाइक्स के E-Clutch वर्जन भी भारत में लॉन्च कर दिए हैं।
- CB650R E-Clutch की कीमत शुरू होती है ₹9.60 लाख (एक्स-शोरूम)।
- वहीं CBR650R E-Clutch की कीमत ₹10.40 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
क्या है Honda का E-Clutch सिस्टम?
Honda ने 2023 में E-Clutch टेक्नोलॉजी पेश की थी। इसकी खासियत ये है कि बाइक चलाने के लिए अब क्लच लीवर को दबाने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे राइडिंग काफी स्मूद और आसान हो जाती है, खासकर शहर के ट्रैफिक में।
इंजन और परफॉर्मेंस
दोनों बाइक्स में 649cc का इनलाइन-4 सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 12,000 rpm पर 95 hp की पावर और 9,500 rpm पर 63 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और E-Clutch सिस्टम को जोड़ा गया है, जो राइडर को बिना क्लच दबाए गियर बदलने की सुविधा देता है।
फीचर्स
- दोनों बाइक्स में 5-इंच कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है।
- इसमें Honda RoadSync ऐप के ज़रिए ब्लूटूथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिससे नेविगेशन, कॉल अलर्ट और मैसेज नोटिफिकेशन एक्सेस किए जा सकते हैं।
- सस्पेंशन की बात करें तो इसमें Showa का 41mm SFF-BP इनवर्टेड फ्रंट फोर्क और रियर में एडजस्टेबल प्रीलोड वाला मोनो-शॉक मिलता है।
- ब्रेकिंग के लिए दोनों बाइक्स में डुअल चैनल ABS के साथ फ्रंट में ट्विन डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल डिस्क दिया गया है।
डिजाइन में क्या अंतर?
- Honda CB650R: इसमें नियो-रेट्रो लुक के साथ राउंड हेडलाइट और मस्कुलर फ्यूल टैंक दिया गया है। यह बाइक Chromosphere Red और Matte Gunpowder Black Metallic कलर में उपलब्ध है।
- Honda CBR650R: इसमें फुल फेयरिंग, ट्विन हेडलाइट सेटअप और एग्रेसिव, स्पोर्टी स्टांस दिया गया है। डिजाइन में ये बाइक अपने बड़े ट्रैक स्पेसिफिकेशन वाले मॉडल्स से इंस्पायर्ड है। कलर ऑप्शन में Grand Prix Red और Matt Gunpowder Black Metallicमिलेगा।