कार्यालय से अल्बर्ट एक्का चौक तक प्रदेश कांग्रेस जन के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया

राजधानी रांची के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से हृदय स्थली अल्बर्ट एक्का चौक तक प्रदेश कांग्रेस जन के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया | यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के सम्मान में रहा | तिरंगा यात्रा में शामिल कांग्रेस जन भारत माता की जय के जयकारों के साथ पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगाए | इस तिरंगा यात्रा में शामिल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम भारतवासी और कांग्रेस जन जल सेना, थल सेना ओर वायु सेना के सैनिकों को नमन करता हूं बधाई देता हूं जिन्होंने निर्दोष भारतीयों के करने का बदला लिया है | वहीं कांग्रेस विधायक ने कहा कि यह निकल गया तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के साथ और समर्थन देने के लिए है | उन सैनिकों को हम धन्यवाद भी देते हैं जो इन खतरे के बाद भी जान की परवाह किये वेगैर बॉर्डर पर देश रक्षा और देश हित के लिए तैनात हैं |

Leave a Reply