भारतीय सेना अद्भुत शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए दुश्मन देश को करारा जवाब दे रही है। इधर, अपनी सेना की सलामती और उन्हें और अधिक शक्ति देने की याचना को लेकर देशभर मे प्रार्थनाओं का दौर जारी है। इधर रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर मे भी युवाओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा की, और भारतीय सेना की रक्षा के लिए प्रार्थना किया। युवाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जो कहा वह कर के दिखाया। उन्होंने कहा कि आज एकबार फिर देशवासियों को अपनी सेना पर गर्व हो रहा है।


