Citroen Aircross की बिक्री में भारी गिरावट — Dark Edition भी नहीं चला

editor_jharkhand
0 0
Read Time:2 Minute, 53 Second

भारत में Citroen India के लिए हालात ठीक नहीं दिख रहे हैं। कंपनी ने अप्रैल 2024 में कुल 339 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल अप्रैल 2023 के 404 यूनिट्स के मुकाबले 16% की गिरावट है। सबसे ज्यादा निराशाजनक बात ये रही कि कंपनी की SUV Citroen Aircrossको ग्राहकों से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली।

अप्रैल 2025 में Citroen Aircross की बिक्री शून्य (0 यूनिट्स) रही, जबकि इसी महीने इसका नया Dark Edition भी लॉन्च किया गया था। जबकि अप्रैल 2024 में 93 यूनिट्स और मार्च 2025 में 69 यूनिट्स बिके थे।

अन्य मॉडल्स का हाल

  • C3 : 110 यूनिट
  • E C3 : 109 यूनिट
  • Basalt : 69 यूनिट
  • C5 Aircross : 54 यूनिट (मार्च 2025 में इसकी भी बिक्री 0 थी)

कीमत और मुकाबला
Citroen Aircross की शुरुआती कीमत ₹8.62 लाख (एक्स-शोरूम) है और टॉप वेरिएंट की कीमत ₹14.60 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। वहीं, नया लॉन्च किया गया Dark Edition दो वेरिएंट में उपलब्ध है:

  • Turbo Max Dark Edition : ₹13.13 लाख
  • Turbo AT Max Dark Edition : ₹14.27 लाख

लेकिन Aircross जिस सेगमेंट में आती है, वहां Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Honda Elevate, MG Astor, Volkswagen Taigun जैसे पॉपुलर और ज़बरदस्त सेलिंग SUV मॉडल्स पहले से मौजूद हैं। ऐसे में Citroen की SUV को टिकना मुश्किल हो रहा है।

कुल मिलाकर, Dark Edition लॉन्च के बाद भी Citroen Aircross को ग्राहकों का वो रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया, जिसकी कंपनी ने उम्मीद की थी।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जेपीएससी परीक्षा के परिणाम को प्रकाशित करने की मांग को लेकर छात्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया

जेपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा के परिणाम को प्रकाशित करने की मांग को लेकर आज एक बार फिर से छात्रों ने […]