लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के रांची स्थित आवास पहुंचे। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की उपस्थिति में लोकसभा अध्यक्ष और राज्यपाल का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। मुलाकात के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने झारखंड के विकास और देश के विकास को एक दूसरे का पूरक बताया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय को पूरे देश में सम्मान मिल रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से झारखंड अध्यात्म और संस्कृति का केंद्र रहा है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है उसके साथ पूरी दुनिया खड़ी है। उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरी दुनिया का समर्थन भारत को मिला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद और उसे प्रश्रय देने वाला देश है।
ओम बिरला और संतोष कुमार गंगवार आज मंत्री संजय सेठ के रांची स्थित आवास पहुंचे

Read Time:1 Minute, 53 Second