Read Time:1 Minute, 7 Second
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है| शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने जैक सभागार में रिजल्ट जारी किया है| इस साल परीक्षा में 91.7 फीसदी छात्र सफल हुए हैं| एक बार फिर मैट्रिक रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है| इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हजारीबाग की छात्रा गीतांजली ने 98.6% लाकर झारखंड टॉपर बनी| शिक्षा मंत्री ने छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी| छात्र जैक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर या डिजिलॉकर पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं| बता दें कि इस बार 4.33 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे|