Read Time:1 Minute, 7 Second
रांची विश्वविद्यालय से संबद्ध 37 कॉलेजों में स्नातक सत्र 2025–29 के लिए नामांकन की प्रक्रिया चांसलर पोर्टल के माध्यम से शुरू कर दी गई है। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के कक्षा 12वीं के परिणाम पहले ही घोषित हो चुके हैं, लेकिन झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) का 12वीं का रिजल्ट अब तक घोषित नहीं होने से JAC बोर्ड के विद्यार्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की चिंता को गंभीरता से लेते हुए उन्हें राहत देने वाला बड़ा निर्णय लिया है। रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक JAC बोर्ड का रिजल्ट जारी नहीं हो जाता, तब तक चांसलर पोर्टल बंद नहीं किया जाएगा।