झारखंड राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ का राजभवन के समक्ष महाधरना का आयोजन किया गया। इस महाधरना में राज्य के कई जिलों से प्रतिनिधि शामिल हुए।महाधरना के माध्यम से झारखंड आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी मांगों से संबंधित 12 बिंदुओं पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। जिसमें मुख्य रूप से सामान्य कार्य के बदले सामान्य वेतन के सिद्धांत पर विभिन्न विभाग द्वारा संविदा पर कार्यरत कर्मियों के लिए किए गए प्रावधान के अनुरूप वेतन समान रूप से लागू करने की मांग की है। साथ ही वार्षिक वेतन वृद्धि राज्य सरकार अथवा केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप सामान या पूर्व की भांति 8% किया जाने की मांग रखी है। रांची जिला अध्यक्ष नदीम अंसारी ने अपनी मांगों के समर्थन में सरकार को चेतावनी दी है कि अगर हम लोगों की मांगे नहीं मानी जाती है तो सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारी एक साथ हड़ताल पर चले जाएंगे।
आउटसोर्स कर्मचारी संघ महा धरना

Read Time:1 Minute, 28 Second