राजधानी रांची के पुराना विधानसभा सभागार मे भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया गया | इस आयोजन में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति रहे| इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश में लगे आपातकाल के विषय बिंदुओं को युवाओं के समक्ष रखना और ऐसी स्थिति दोबारा देश में उत्पन्न ना हो इसके लिए सजग और जागरूक रखने का प्रयास रहा | कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड के युवाओं और आदिवासी नेताओं को दलगत भावना से ऊपर उठकर वर्तमान समय में झारखंड के जमाई टोला पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है क्योंकि एक प्रकार से यह झारखंड के मूल आदिवासियों के स्मिता की सवाल है | वही बिहार विधानसभा चुनाव के विषय पर राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद के विषय पर कहा कि लालू प्रसाद यादव जी अपने परिवार को ही नहीं संभाल पा रहे हैं| चुनाव को लेकर लालू प्रसाद यादव जी मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं| आने वाले दिन में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी|
Share the love Share this content
You Might Also Like
लामू जिले के सुदूरवर्ती पाल्हेतुर्कुन गांव के इतिहास में पहली बार किसी कैबिनेट मंत्री ने वहां जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
प्रोजेक्ट भवन में वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया दो दिवसीय बजट पूर्व संगोष्ठी (2025-26)


