राजधानी रांची स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में बाबा भोलेनाथ के भक्त श्रद्धालुओं कीअहले सुबह से ही भीड़ उमड़ी हुई है| मुख्य मंदिर में जल अर्पण पूजन अर्चन और दर्शन के लिए श्रद्धालु कतार बद होकर संयमित रूप से मन में इच्छित मनोकामना लिए हुए बाबा के दरबार में हाजरी लगाते दिख रहे हैं| मंदिर परिसर क्षेत्र मे प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम देखने को मिल रहे हैं वहीं धार्मिक और सामाजिक संस्था स्वयंसेवक संघ के द्वारा विभिन्न शिविर लगाए गए हैं | जिनके माध्यम से भक्तों के बीच पूजन सामग्री का भी निशुल्क वितरण किया जा रहा है| सीसीटीवी के माध्यम से भी पूरे मंदिर परिसर क्षेत्र की निगरानी की जा रही है आयुष श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े इसके लिए स्वयंसेवक भी लगातार तत्पर पर दिख रहे हैं| वहीं अरघा सिस्टम के माध्यम से जलार्पण हो रही है जिससे श्रद्धालुओं को सुलभता प्रदान हो वहीं राजधानी रांची की चुटिया क्षेत्र में स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर में भी पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ देखी जा रही है|
पहाड़ी मंदिर में बाबा भोलेनाथ के भक्त श्रद्धालुओं कीअहले सुबह से ही भीड़ उमड़ी हुई
Read Time:1 Minute, 46 Second