पूर्व राज्यपाल वेद मारवाह का निधन, मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दुःख व्यक्त किया

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झारखण्ड के पूर्व राज्यपाल वेद मारवाह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वेद मारवाह ने तीन राज्यों में राज्यपाल के रूप में सेवा प्रदान करते हुए जनमानस के बीच विशिष्ट पहचाना बनाई है। वे लोगों के बीच अत्यन्त लोकप्रिय इंसान थे।

राज्यपाल ने कहा कि वे पुलिस बल के महान नेतृत्वकर्ता थे। उन्होंने बेहतर प्रशासनिक कार्यशैली से विभिन्न चुनौतियों का कुशलतापूवर्क मुकाबला किया। उन्होंने पुलिस बल के मनोबल को उच्च रखने हेतु प्रेरक का काम किया। वे एक सजग, संवेदनशील, दक्ष प्रशासनिक व्यक्ति एवं दूरद्रष्टा इंसान थे। राज्यपाल ने उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी झारखण्ड के पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा उनके निधन की खबर से आहत हूं। झारखण्ड के राज्यपाल बनने से पूर्व उन्होंने देश में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवा दी थी। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply