मनी लॉउंन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार इंजीनियर ईडी की विशेष अदालत में पेश

admin

मनी लॉउंन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार बर्खास्त इंजीनियर राम विनोद प्रसाद सिन्हा को गुरुवार को ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 24 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में होटवार जेल भेज दिया गया।

2 0
Read Time:1 Minute, 55 Second

मनी लॉउंन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार बर्खास्त इंजीनियर राम विनोद प्रसाद सिन्हा को गुरुवार को ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 24 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में होटवार जेल भेज दिया गया।जेल भेजे जाने से पूर्व आरोपित का रिम्स में कोविड-19 की जांच हुई। उल्लेखनीय है कि ईडी ने मनी लाउंड्रिंग मामले के आरोपी बर्खास्त इंजीनियर राम विनोद प्रसाद सिन्हा को कोलकाता से बुधवार को गिरफ्तार किया था। वह दो साल से फरार चल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उसे रांची पहुंची थी।

ज्ञात हो कि ईडी ने 12 दिसंबर 2018 को 2.79 करोड़ की मनी लाउंड्रिंग के आरोप में सिन्हा पर चार्जशीट दाखिल की थी। ईडी ने उसके स्थाई एवं अस्थाई ठिकानों पर छापामारी कर चुकी है। साथ ही उसके परिजनों के नाम की संपत्ति को भी अपने कब्जे में पूर्व में ही ले लिया है। सिन्हा ने खूंटी जिला परिषद में पदस्थापित रहते हुए करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित की थी। ईडी सिन्हा के परिजनों के नाम खरीदी गयी तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर चुकी है। करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी व फर्जीवाड़ा के आरोपी इंजीनियर की पत्नी बेटा और बेटी अभी भी फरार हैं।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज से झारखंड में जूता और कपड़े की दुकानें खुलेंगी

झारखंड में 19 जून से जूता और कपड़े की दुकानें खुल चुकी है। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गयी है। सरकार ने लॉकडाउन के कारण चरमराई अर्थव्‍यवस्‍था को फिर से पटरी पर लाने की पहल शुरू कर दी है।