बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्हें मुबंई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उनके परिवार और स्टाफ का भी कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर बताया, ‘मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। अस्पताल वाले अधिकारियों को जानकारी दे रहे हैं। परिवार और स्टाफ के सदस्यों का टेस्ट किया गया है जिसके रिपोर्ट का इंतजार है। जो भी लोग पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं उनसे निवेदन है कि वो अपना टेस्ट करा लें।’
Share the love Share this content
You Might Also Like
देशभर में ईद का जश्न: मोदी ने दी शुभकामनाएं, वाराणसी में जामा मस्जिद खचाखच भरी, वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टी पहनकर नमाज
78th Independence Day: बॉलीवुड सितारों ने इस तरह दी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, देखें पोस्ट,


