कांग्रेस विशेष सदस्यता अभियान 2018-22 की अन्तिम तिथि 15 अप्रैल तक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी मांग के चलते भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गॉंधी की सहमति के उपरान्त कांग्रेस विशेष सदस्यता अभियान 2018-22 की अन्तिम तिथि को 15 दिनों के लिए बढ़ाते हुए 15 अप्रैल 2022 तक कर दिया है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि पूर्व में कांग्रेस सदस्यता अभियान की अन्तिम तिथि 31 मार्च 2022 था। श्री मुंजनी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी कांग्रेसजनों को अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता से जोड़ते हुए बूथों पर शत्-प्रतिशत कवरेज करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply